'कलंक' की कहानी और कलाकार
अभी कुछ भी साफ तौर पर कह पाना मुश्किल है. लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स और एक्टर्स के हिंट के मुताबिक ये एक ऐसी ड्रामा फिल्म है, जिसमें दो परिवार इंवॉलव्ड हैं. पहला मुसलमानों का है और दूसरा हिंदुओं का. ऊपर से ये आज़ादी से ठीक पहले (1940 के दशक में) घटती है, इसलिए फिल्म में सांप्रदायिक मसलों को भी उठाया जा सकता है.

फिल्म में संजय दत्त के किरदार का नाम बलराज चौधरी होगा. जिसकी इज़ाजत के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता.
ऐसा हम इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि फिल्म में वरुण के किरदार का नाम ज़फर है. वहीं वरुण के साथी कलाकार संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर संभवत: बाप बेटे का किरदार कर रहे हैं. फिल्म में संजय के किरदार का नाम बलराज चौधरी और आदित्य का नाम देव चौधरी है. आलिया के किरदार का नाम है रूप. माधुरी दीक्षित बहार बेगम नाम का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, जो 'देवदास' की चंद्रमुखी वाले जोन का बताया जा रहा है. वहीं सोनाक्षी सिन्हा 'सत्या चौधरी' नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो संभवत: चौधरी खानदान से ताल्लुकात रखती है. इनके अलावा कुणाल खेमू और हितेन तेजवानी जैसे एक्टर्स भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. कृति सैनन और कियारा आडवानी फिल्म के दो अलग-अलग गानों में नज़र आने वाली हैं.

फिल्म का माधुरी दीक्षित का किरदार 'देवदास' मे उनके किरदार से मेल खाता है. दोनों किरदारों में उम्र का बड़ा फासला है.
श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित
पहले इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को साइन किया गया था. लेकिन श्रीदेवी के गुजरने के बाद करण ने उस किरदार के लिए माधुरी दीक्षित को साइन कर लिया. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने इसके लिए माधुरी दीक्षित को सोशल मीडिया पर धन्यवाद भी दिया था. संजय और माधुरी के पुराने रिश्तों को देखते हुए लोग कई तरह के सवाल उठा रहे थे. इन सवालों पर माधुरी ने पूरी तरह प्रोफेशनल होते हुए कहा कि उन्हें किसी के साथ काम करने में दिक्कत नहीं है. संजय को हालांकि इस चीज से दिक्कत थी, लेकिन करण जौहर ने उन्हें किसी तरह राज़ी कर लिया.

वरुण धवन का किरदार ज़फर बहुत डेयरिंग, गुस्सैल और आशिकमिज़ाज़ है.
दो दशक बाद एक साथ दिखाई देंगे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
संजय और माधुरी की जोड़ी करीब 21 साल बाद दिखने जा रही है. साल 1997 में आई फिल्म 'महानता' में दोनों ने आखिरी बार साथ काम किया था. संजय और माधुरी ने आठ फिल्मों में साथ काम किया है. कहा जाता है कि संजय और माधुरी के बीच एक दौर में बहुत प्यार था. मगर 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट में संजय का नाम आने बाद इनके रिश्तों में खटास आ गई. इस दौरान माधुरी न तो जेल में संजय से मिलने गईं और न ही उनसे कोई कॉन्टैक्ट किया. संजय इस बात से बहुत हर्ट हुए. जेल से निकलने के बाद उन्होंने भी माधुरी से दूरी बना ली. संजय की जिंदगी में रिया आईं और साल 1998 में दोनों ने शादी कर ली. इसके एक साल बाद 1999 में माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली. तब से लेकर अब तक माधुरी और संजय एक-दूसरे के सामने पड़ने से भी कतराते थे. 'कलंक' में वो एक बार फिर स्क्रीनस्पेस शेयर करते नज़र आएंगे.

आलिया का कैरेक्टर एकदम फायरक्रैकर लड़की का होगा.
पापा का सपना पूरा कर रहे हैं करण जौहर
करण जौहर ने इस फिल्म के बारे में बात बताया कि 'कलंक' उनके पापा यश जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट था. वो तकरीबन 15 साल से ज़्यादा पहले इस पर काम शुरू कर चुके थे. इस फिल्म के बंटवारे वाले हिस्से सच्चे लगें, इसके लिए रिसर्च पर काफी मेहनत की गई है. यश जौहर चाहते थे कि वो जो स्क्रीन पर दिखाना चाहते हैं, वो बिलकुल ऑथेंटिक लगे. इसलिए वो पाकिस्तान के जिन हिस्सों को फिल्म में दिखाना चाहते हैं, उन्हें देखने के लिए पाकिस्तान भी गए थे. ताकि हूबहू वैसा ही सेट बनवाया जा सके. लेकिन फिर यश जौहर गुजर गए. अपने जीते-जी वो इसे बना नहीं पाए. अब करण जौहर अपने पापा का बचा काम अब पूरा कर रहे हैं.

आदित्य फिल्म में देव चौधरी नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो बहुत नेकदिल है.
कब आ रही है?
18 अप्रैल, 2018 को फिल्म 'कलंक' की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई थी. इसके बाद इसे ग्वालियर, इंदौर और कारगिल जैसी जगहों पर शूट किया गया है. अखबार डीएनए के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में एक आलीशान सेट बनवाया गया है. यहां फिल्म के कुछ अहम हिस्से शूट होने हैं. ये सेट पुरानी दिल्ली के एक मोहल्ले का है, जिसमें एक महल भी होगा. इसे डिजाइन किया है अमृता महल नकाई ने. इसे बनाने में तकरीबन 15 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. शूटिंग के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि कहीं से भी इस सेट के भीतर की तस्वीरें लीक न हों. फिल्म की रिलीज़ डेट 19 अप्रैल, 2019 बताई जा रही है.

सोनाक्षी के किरदार का चौधरी खानदान से खास संबध क्योंकि वो उनके सिर में सिंदूर नज़र आ रहा है.
वीडियो देखें: अक्षय कुमार की फिल्म आ रही है, जिसका सलमान खान से तगड़ा कनेक्शन है






















