The Lallantop

"टाइगर को मैंने रचा, टाइगर 3 को लेकर घबराहट हो रही है": कबीर खान

कबीर खान ने कहा कि वो लोग जब 'एक था टाइगर' बना रहे थे, तब फिल्मों के यूनिवर्स जैसा कोई कॉन्सेप्ट ही नहीं था.

Advertisement
post-main-image
कबीर खान ने 'एक था टाइगर' को डायरेक्ट किया था.

Salman Khan की घर वापसी हो गई है. Tiger 3 Trailer में वो फुल फॉर्म में दिख रहे हैं. दिवाली वाले दिन यानी 12 नवंबर को फिल्म रिलीज़ होगी. ‘टाइगर 3’ YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे ताज़ा किश्त होने वाली है. इसकी नींव पड़ी थी साल 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ से. उस फिल्म को कबीर खान ने बनाया था. कबीर और सलमान ने ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है. ‘एक था टाइगर’ की कामयाबी के बाद भी कबीर फ्रैंचाइज़ी में वापस नहीं लौटे. ‘टाइगर ज़िंदा है’ को अली अब्बास ज़फर ने बनाया था. वहीं ‘टाइगर 3’ को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में कबीर खान ने न्यूज़18 से बात की. बताया कि वो ‘टाइगर 3’ को लेकर नर्वस हैं. उन्होंने कहा,           

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रोजेक्ट से जुड़े होने की फील आती है क्योंकि मैंने ‘एक था टाइगर’ के लिए टाइगर को रचा था. इसलिए मेरा उस फ्रैंचाइज़ी से खास जुड़ाव है. एक दशक से ज़्यादा हो गया और मुझे अभी भी उस पर गर्व है. ‘टाइगर 3’ रिलीज़ हो रही है. मेरी फिल्म ना होने के बावजूद भी मुझे उसे लेकर घबराहट हो रही है. मैं जानना चाहता हूं कि कहानी क्या होगी. मैं फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहा हूं और बड़े परदे पर ऑडियंस के साथ सीटियां बजाने वाला हूं. यश राज फिल्म्स मेरे लिए घर जैसा है. 

‘टाइगर 3’ YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. उसकी शुरुआत ‘एक था टाइगर’ से हुई थी. हालांकि उस वक्त मेकर्स का यूनिवर्स बनाने को लेकर कोई प्लान नहीं था. कबीर ने खुद भी ये कंफर्म किया. बताया,

Advertisement

हम हमेशा से इस फिल्म को फ्रैंचाइज़ी बनाना चाहते थे लेकिन उस वक्त स्पाई यूनिवर्स को लेकर कोई प्लान नहीं थे. मुझे आदी (आदित्य चोपड़ा) के बारे में नहीं पता क्योंकि वो एक विज़नरी फिल्ममेकर हैं, जो अपने पत्तों को छुपाकर रखते हैं. शायद उनके पास कोई आइडिया रहा हो लेकिन उस वक्त हमारी कोई बातचीत नहीं हुई. मुझे लगता है कि ‘यूनिवर्स’ वाला कॉन्सेप्ट हॉलीवुड में भी कुछ साल पहले ही शुरू हुआ है. ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग के वक्त इस कॉन्सेप्ट का अस्तित्व ही नहीं था. लेकिन मैं YRF स्पायवर्स को लेकर बहुत उत्साहित हूं. टाइगर और ज़ोया के किरदार अब आइकॉनिक बन चुके हैं.  

कबीर के हालिया काम की बात करें तो वो ‘चंदू चैम्पियन’ नाम की फिल्म बना रहे हैं. कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं. फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है. कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने एक भारी-भरकम वॉर सीक्वेंस शूट किया है.              

वीडियो: टाइगर 3 में सलमान खान और शाहरुख खान के बाद Jr NTR की भी वॉर 2 के रास्ते एंट्री होगी!

Advertisement

Advertisement