The Lallantop

'जुबली' सीरीज़ में मदन कुमार के नाम के साथ गाली देने के पीछे क्या राज़ था, डायरेक्टर ने बताया

'जुबली' में दर्जनों बार मदन कुमार के नाम के बाद एक गंदी गाली इस्तेमाल हुई है. विक्रमादित्य मोटवानी ने बताया ये डायलॉग ओरिजनल स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था.

Advertisement
post-main-image
अपारशक्ति खुराना और राम कपूर सीरीज़ 'जुबली' में.

अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक सीरीज़ आई है. नाम है ‘जुबली’. विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है. आज़ादी के आसपास वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कहानी. दस एपिसोड्स की इस सीरीज़ का मुख्य पात्र है मदन कुमार. जिसे निभाया है अपारशक्ति खुराना ने. अब जिन्होंने ये सीरीज़ देखी है, वो ये जानते होंगे कि ‘जुबली’ में मदन कुमार के नाम के साथ कई एक गाली इस्तेमाल हुई है. जिसे हम कॉपी में नहीं लिख सकते. लेकिन शो देखने वाली जनता समझ गई होगी. एक्टर राम कपूर जब-जब मदन कुमार का नाम लेते हैं, तब-तब उनके मुंह से ये गाली झड़ती है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘जुबली’ में अपारशक्ति खुराना ने एक सुपरस्टार का रोल प्ले किया है. उन्हें सम्बोधित ‘’मदन कुमार....'' का ये डायलॉग ओरिजिनल स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था. ऐसा हम नहीं डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने बताया है. सीरीज़ का लगभग हर कैरेक्टर बिनोद उर्फ मदन कुमार के लिए ये लाइन बोलता है.

विक्रमादित्य ने एक न्यूज़ एजेंसी से ‘जुबली’ को लेकर बात की. कहा,

Advertisement

‘’ये डायलॉग स्क्रिप्ट और शूट के समय नहीं था. ये बस बनते-बनते बन गया. राम कपूर के किरदार शमशेर सिंह वालिया की उपज है ये. वालिया को जब पता चलता है कि बिनोद अगर मदन कुमार बना तो उन्हें पैसों का काफी नुकसान होगा, तब वो फ्रस्ट्रेशन में आकर ये लाइन कहते हैं. मगर राम ने इस डायलॉग को इतने कन्विंसिंग तरीके से कहा कि उनके कैरेक्टर और उस सिचुएशन पर वो बिल्कुल जस्टिफाई लग रहा था.''

राम की इस लाइन से सभी किरदारों को इस लाइन को कहने के लिए इंस्पायर हो गए. विक्रम आगे बताते हैं,

‘’वालिया का ये डायलॉग सुनकर वो सभी किरदार भी मदन कुमार के लिए ये गाली इस्तेमाल करने लगते हैं, जो किसी ना किसी तरीके से बिनोद से नफरत करते हैं. फिर एक दिन जय खन्ना बने एक्टर सिद्धांत मेरे पास आए. उन्होंने भी कहा कि मैं मदन कुमार को ऐसे गालियां देना चाहता हूं. मैंने उनसे कहा ठीक है, दीजिए. अगर ये स्टोरी में फिट नहीं हुआ, तो एडिट के वक्त उसे हटा देंगे.''

Advertisement

शायद विक्रमादित्य नहीं जानते थे कि ‘जुबली’ का ये डायलॉग इतना चर्चा में आ जाएगा. डायरेक्टर ने अपारशक्ति खुराना की कास्टिंग को लेकर भी बात की. बताया कि वो नहीं चाहते थे फिल्म में अपारशक्ति खुराना हों. विक्रमादित्य ने कहा,

‘’अपार ऑडिशन दे रहा था और मेरे कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे वो क्लिप भेजी. बिना किसी वॉर्निंग के साथ. उसने मुझे बताया नहीं था कि वो अपार का ऑडिशन ले रहा है. मैं शायद ना कहता क्योंकि वो एक कॉमेडी एक्टर हैं. मुझे लगता है अनमोल (कास्टिंग डायरेक्टर) को अपार में कुछ बात दिखी थी. वो बहुत अच्छा ऑडिशन था. तो ये अचानक से आया ऑडिशन सीरीज़ का पार्ट बन गया.''

विक्रमादित्य ने बताया कि ये सीरीज़ मुंबई के प्रति उनके प्यार को दिखाती है. वो वहीं पले-बढ़े हैं. लोगों के मिले प्यार से वो और उनकी टीम काफी खुश है. खैर, जुबली का रिव्यू अभी तक नहीं पढ़ा है तो यहां क्लिक करके पढ़ लें. 

वीडियो: वेब सीरीज़ रिव्यू- जुबली

Advertisement