Ranbir Kapoor की Brahmastra 4 नवंबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई है. अयान ने कहा कि उन्होंने ओटीटी और छोटी स्क्रीन के लिहाज़ से फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं. विज़ुअल्स को ऐसे रखा गया है, ताकि वो छोटी स्क्रीन पर सही लगे. शिवा और ईशा की लव स्टोरी को भी थोड़ा ट्वीक किया गया है. दूसरी तरफ Katrina Kaif की नई फिल्म Phone Bhoot सिनेमाघरों में लगी हुई है. जिन लोगों ने दोनों फिल्में देखी हैं, उन्होंने एक चीज़ नोटिस की. लोग कह रहे हैं रणबीर और कटरीना अपनी-अपनी फिल्मों में एक-दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं.
क्या वाकई 'फोन भूत' के मेकर्स ने रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' को ट्रोल कर दिया?
लोग कह रहे हैं रणबीर ने कटरीना का मज़ाक उड़ाया, तो कटरीना ने भी अपनी फिल्म में जवाब दे दिया.


'फोन भूत' में एक डायलॉग है-
''आत्माराम की जगह को कैसे ढूंढें, ये तो गूगल मैप्स पे भी नहीं है.''
जब उन लोगों के हाथ आत्माराम का हथियार लग जाता है, तो एक कैरेक्टर कहता है-
''अस्त्र है, तो बटन तो होगा.''
'ब्रह्मास्त्र' के एक सीन में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि जहां ब्रह्मांश के सदस्य रहते हैं, उसे गूगल पर नहीं ढूंढा जा सकता. फिल्म के एक दूसरे सीन में ऐसा बताया जाता है कि शिवा के पास जो अग्नि अस्त्र है, ईशा उसे ऑन करने का बटन है. इसी आधार पर कहा गया कि 'फोन भूत' वाले 'ब्रह्मास्त्र' को ट्रोल कर रहे हैं.
मगर सवाल ये है कि 'फोन भूत' के मेकर्स ऐसा क्यों करेंगे. फैंस ने इसका भी जवाब ढूंढ निकाला है. पब्लिक का मानना है कि 'ब्रह्मास्त्र' में कटरीना कैफ के गाने 'चिकनी चमेली' का मज़ाक उड़ाया गया. इसलिए 'फोन भूत' के मेकर्स ने उसका बदला लिया है.
हालांकि ये सारी बातें कुछ हजम नहीं हो रही हैं. क्योंकि 'ब्रह्मास्त्र' सितंबर में रिलीज़ हुई थी. 'फोन भूत' नवंबर में. यानी 'फोन भूत' की शूटिंग 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ से पहले पूरी हो चुकी थी. ऐसे में 'फोन भूत' के मेकर्स को ये कैसे पता चलेगा कि 'ब्रह्मास्त्र' में कटरीना के खिलाफ क्या कहा गया था.
तमाम तर्कों के बावजूद पक्के तौर पर ऐसा नहीं कहा जा सकता कि 'फोन भूत' के डायलॉग्स का रेफरेंस पॉइंट 'ब्रह्मास्त्र' नहीं था.
'फोन भूत' में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने लीड रोल्स किए हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है गुरमीत सिंह. इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 7.85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. जिसे कमज़ोर कमाई माना जा रहा है.
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



