पिछले कुछ समय से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक नया चलन शुरू हो गया है. फिल्मों के प्रोड्यूसर खुद अपनी फिल्मों की कमाई बताते हैं. वही बताते हैं कि फिल्म ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया, कौन सा तोड़ा. इससे देश की कोई भी फिल्म इंडस्ट्री अछूती नहीं बची है. Rajinikanth की फिल्म Kabali के प्रोड्यूसर ने इस मसले पर बात की है. Kalaippuli S Thanu का कहना है कि अगर प्रोड्यूसर ही फिल्मों की कमाई बताने वाले इकलौत सोर्स है, तो उनके मुताबिक 'कबाली' 1000 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली इंडिया की पहली फिल्म थी.
फर्ज़ी कमाई बताने पर भड़के 'कबाली' के प्रोड्यूसर बोले, "'कबाली' इंडिया की पहली 1000 करोड़ी फिल्म है"
ये सारा मामला थलपति विजय की फिल्म 'लियो' की वजह से शुरू हुआ. शाहरुख खान की 'पठान' पर भी लग चुके हैं ऐसे आरोप.


शाहरुख खान की 'पठान' की कमाई को लेकर भी कई सवाल खड़े किए गए. कहा गया कि मेकर्स ने फिल्म की कमाई बढ़ा-चढ़ाकर बताई. अब यही चीज़ थलपति विजय की फिल्म 'लियो' के बारे में कहा जा रहा है. 'लियो' ने दो दिनों में दुनियाभर से 210-215 करोड़ रूपए पीट दिए हैं. इसी के साथ वो सबसे तेज़ी से 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने वाली तमिल फिल्म भी बन गई. ऐसे में 'लियो' के मेकर्स पर ये आरोप लग रहे हैं कि रिकॉर्ड्स के चक्कर में वो लोग फिल्म की कमाई बढ़ाकर बता रहे हैं. जो कि नैतिक रूप से सही नहीं है. न ही मार्केट में ये चीज़ ज़्यादा दिनों तक चल पाएगी.
इसी बीच V क्रिएशंस नाम की प्रोडक्शन कंपनी के मालिक कलैपुली ए. थानु के इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है. कलैपुली अपने करियर में 50 से ज़्यादा फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं. इसमें रजनीकांत की 'कबाली' और 'काला' जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने धनुष की फिल्में 'असुरन', 'कर्णन' और 'नाने वरुवेन' जैसी फिल्मों पर भी पैसा लगया है. वेत्री मारन की सूर्या स्टारर फिल्म 'वाडी वासल' भी कलैपुली ही प्रोड्यूस कर रहे हैं.
उनके इंटरव्यू की जो क्लिप वायरल हो रही है, इसमें वो प्रोड्यूसर्स की इसी धांधलीबाज़ी पर बात कर रहे हैं. कलैपुली का कहना है कि अगर प्रोड्यूसर ने जो बताया, वही फिल्म की असली कमाई है, तो उनकी फिल्म 'कबाली' इंडिया की पहली 1000 करोड़ी फिल्म है. मगर जब आप ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिनेमा वेबसाइट्स पर चेक करेंगे, तो 'कबाली' की कमाई 650 से 700 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है. बकौल कलैपुली, प्रोड्यूसर्स की बताई कमाई और फिल्म की असल कमाई में यही फर्क होता है.
'पठान' ने देशभर से 550 करोड़ रुपए और दुनियाभर से 1043 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. थलपति विजय की 'लियो' भी अब उसी राह पर निकलती दिखाई दे रही है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपए से 600 करोड़ रुपए के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है. अगर ऐसा होता है, तो 2023 में रजनीकंत की 'जेलर' के बाद 600 करोड़ रुपए कमाने वाली 'लियो' दूसरी फिल्म बन जाएगी.
'लियो' को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में थलपति विजय के साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन, प्रिया आनंद और मिस्किन जैसे एक्टर्स ने काम किया है.
वीडियो: रजनीकांत, मोहनलाल, शिव राजकुमार की 'जेलर' ने पहले दिन कितनी कमाई की?


















