साल 2005 में Shah Rukh Khan और Rani Mukherji की फिल्म Paheli रिलीज़ हुई थी. इसे Amol Palekar ने डायरेक्ट किया था. विजयदान देथा की कहानी इस फिल्म के लिए प्रेरणा बनी. ‘पहेली’ से पहले Mani Kaul ने इसी सब्जेक्ट पर Duvidha नाम की फिल्म भी बनाई थी. हाल ही में अमोल पालेकर दी लल्लनटॉप के प्रोग्राम गेस्ट इन द न्यूज़रूम में बतौर गेस्ट शरीक हुए थे. तब उन्होंने ‘पहेली’ और शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव पर बात की. उन्होंने बताया,
शाहरुख ने सिगरेट जलाई और पूछा कि क्या मैं फिल्म प्रोड्यूस कर सकता हूं - अमोल पालेकर
मीडिया में खबर उड़ी थी कि Paheli पर काम करने के दौरान Shah Rukh Khan और Amol Palekar के बीच मतभेद भी हुए थे.


वो मेरी पसंद नहीं थे. उन्हें संध्या ने चुना था. मैं छोटी फिल्म बनाना चाहता था. इसलिए मैंने सोहा अली खान और जीशु सेनगुप्ता से बात की. लेकिन जो हमारे निर्माता थे वो छोटी स्टारकास्ट को लेकर हिचकिचा रहे थे. उन्होंने कहा कि किसी स्टार को लेकर आइए. तब संध्या ने कहा कि उसकी नज़र में शाहरुख खान आर रानी मुखर्जी आ रहे हैं. तब वो उछल पड़ा. उनको लेकर ही वो फिल्म बनी.
जब हमने शाहरुख से मुलाकात की और संध्या ने उन्हें पूरी कहानी सुनाई, तब वो बहुत सिगरेट पिया करते थे. वो लगातार सिगरेट पी रहे थे. मैंने उनसे कहा कि हमारे यहां डबल रोल में ये दिक्कत होती है कि एक ब्लैक और एक व्हाइट होता है. यहां दोनों अच्छे आदमी हैं. इसलिए मुझे अच्छे एक्टर की ज़रूरत है. इसलिए मैं तुम्हारे पास आया हूं. नैरेशन खत्म होने के बाद उन्होंने एक और सिगरेट जलाई और पूछा कि सर, क्या मैं इस फिल्म को प्रोड्यूस कर सकता हूं. फिर तो सारे पत्ते बिल्कुल बदल गए. एक प्रोड्यूसर के नाते शाहरुख ने कुछ भी ऐसा नहीं छोड़ा जो होना चाहिए था. वो एक कमाल के प्रोड्यूसर हैं.
मीडिया में खबरें उड़ी थीं कि ‘पहेली’ पर काम करने के दौरान अमोल पालेकर और शाहरुख के बीच काफी मतभेद हुए. दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की लेकिन ‘पहेली’ के बाद कभी साथ में काम भी नहीं किया.
वीडियो: बादशाह ने बताया, उनके बुरे वक्त पर शाहरुख खान ने उन्हें क्या सलाह दी थी?






















