The Lallantop

अक्षय की 'हाउसफुल 5' की कमाई ने दूसरे दिन तो कमाल कर दिया

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' की कमाई में दूसरे दिन 30 प्रतिशत की उछाल देखी गई.

Advertisement
post-main-image
अक्षय के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बनी 'हाउसफुल 5'.

Akshay Kumar की Housefull 5, 06 जून को रिलीज़ हुई थी. पहले दिन तो इसने ठीक-ठाक ओपनिंग पाई. मगर दूसरे दिन इसकी कमाई में अच्छी खासी उछाल देखी गई. दो दिनों में ही पिक्चर की ओवरऑल कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ से ऊपर हो गया. फिल्म के मल्टीस्टारर होने और दो वर्जन के साथ रिलीज़ होने का फायदा मेकर्स को कहीं ना कहीं मिल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मगर दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 30 प्रतिशत का उछाल आया. फिल्म ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों में टोटल 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़ां रविवार यानी 08 जून को और भी ज़्यादा बढ़ने की उम्मीद है.

मेकर्स ने 'हाउसफुल 5' के दो वर्जन रिलीज़ किए हैं. जिसमें दो एंडिंग दिखाई गई है. इसी वजह से लोगों का ध्यान इस फिल्म की तरफ ज़्यादा मुड़ रहा है. लोग एक वर्जन देखने के बाद ये जानना चाह रहे हैं कि दूसरे वर्जन में मर्डरर कौन है. फिल्म की स्टारकास्ट भी अच्छी खासी है, इस वजह से भी लोग इसे देखने थिएटर में आ रहे हैं.

Advertisement

'हाउसफुल 5' अक्षय कुमार के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है. इसे आंकड़ों से समझें तो -

मिशन मंगल - 29.16 करोड़ रुपये 
सूर्यवंशी - 26.29 करोड़ रुपये 
गोल्ड  25.25 करोड़ रुपये 
हाउसफुल 5 - 24 करोड़ रुपये

वैसे 'हाउसफुल 5' के साथ थिएटर में कमल हासन की 'ठग लाइफ' भी रिलीज़ हुई है. इसके अलावा राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' भी थिएटर में लगी हुई है. इन बड़े क्लैशेज़ के बाद भी 'हाउसफुल 5' अच्छा कर रही है. अब फिल्म की असली परीक्षा सोमवार यानी 09 जून को होगी. वीकडेज़ पर भी अगर फिल्म बढ़िया कमाती है तो ये मेकर्स के लिए चेरी ऑन द टॉप वाली बात हो जाएगी.

Advertisement

ख़ैर, हमने 'हाउसफुल 5' का रिव्यू किया है. जिसे आप हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं. 

वीडियो: 'हाउसफुल 5' इवेंट में औरतों के साथ हुई धक्का-मुक्की, फिर अक्षय ने जो किया दिल खुश कर देगा

Advertisement