पिछले कुछ दिनों में Karan Johar और Anurag Kashyap जैसे फिल्ममेकर्स ने एक्टर्स की ज़्यादा फीस की डिमांड पर बात की. उन्होंने बताया कि इस बढ़ी हुई फीस की वजह से फिल्म का पूरा बजट हिल जाता है. Kartik Aryan और Anil Kapoor ने भी इस बात पर सहमति जताई थी. मगर रिसेंटली एक्टर Gulshan Grover ने इन सभी बातों से असहमति जताई है. उनका कहना है कि प्रोड्यूसर्स बेवजह इन मुद्दों को हाईलाइट रह रहे हैं.
एक्टर्स की ज़्यादा फीस पर बोले गुलशन ग्रोवर - प्रोड्यूसर्स बेवजह ये मुद्दा उठा रहे हैं
Gulshan Grover ने कि प्रोड्यूसर्स को पहले से पता होता है कि किस स्टार को कास्ट करने पर कितना पैसा खर्च होगा.


हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गुलशन ने बताया कि प्रोड्यूसर्स को पहले से पता होता है कि किस स्टार को कास्ट करने पर कितना पैसा खर्च होगा. गुलशन ने कहा,
''एक स्टार से जुड़े हुए जितने भी खर्चे होते है वो फिल्म के शुरू होने से पहले ही प्रोड्यूसर्स जोड़ लिया करते हैं. अब प्रोड्यूसर्स बेवजह इस मुद्दे को उठा रहे हैं. आप आज के समय को पुराने ज़माने के हिसाब से कैसे कम्पेयर कर सकते हो.''
गुलशन ने बताया,
'' 'राम लखन' के वक्त एक बड़ा सेट बनाया गया था. जहां राखी जी की ज़रूरत थी. मगर किसी वजह से वो तय समय पर नहीं आ पाईं. तो सुभाष घई साहब ने मेरा, अनिल कपूर का एक सीन शूट कर लिया. अनुपम खेर और सतीश कौशिक का भी एक सीन उसी बीच शूट कर लिया. घई साहब सेट पर जल्दी आ जाया करते थे. उनकी प्रोग्रेसिव और फॉर्वर्ड थिंकिंग थी जो उनका और उनके साथ काम करने वालों का काम आसान बनाती थी.''
''चाहे कोई स्टार सेट पर लेट आया हो या सेट से किसी भी वजह से जल्दी निकलना चाहता हो. ये सभी उस क्रॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा होता है. अब इन सभी के बारे में शिकायत करने वाले लोग समय में बहुत पीछे चल रहे हैं.''
गुलशन ने अपनी बातों में आगे जोड़ा,
''ऐसा कुछ भी नहीं होता जो प्रोड्यूसर्स को पता ना हो. सारे खर्चे उसी वक्त जोड़ लिए जाते हैं जब फिल्म के लिए किसी स्टार को साइन किया जाता है. जब आप किसी स्टार को साइन कर रहे हैं और आपको पता है कि वो टाइम से सेट पर नहीं पहुंचते तो या तो आप उस दो-तीन घंटे कुछ भी मत कीजिए. उसे बर्बाद जाने दीजिए. या उन तीन घंटों में कोई और सीक्वेंस या सीन शूट कर लीजिए. ताकि समय बच जाए.''
वैसे बीते कई इंटरव्यूज़ में अनिल, कार्तिक के अलावा जान्हवी कपूर और कृति सेनन ने भी इस मुद्दे पर बात की है. पाताललोक वाले एक्टर अभिषेक बनर्जी ने भी कहा था कि ज़्यादा फीस मांगने वाले स्टार्स की वजह से अक्सर एक्टर्स को पैसा नहीं मिल पाता.
वीडियो: गुलशन ग्रोवर ने बताया, शाहरुख की वजह से उन्हें एयरपोर्ट ऑफिसर ने वीज़ा देने से मना कर दिया था




















