The Lallantop

गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर वकील का बयान आ गया

Sunita Ahuja के कुछ बयान के बाद कहा जाने लगा कि Govinda और उनका तलाक होने वाला है. वकील ने बताया कि दोनों ने छह महीने पहले तलाक के लिए अर्ज़ी डाली थी लेकिन...

Advertisement
post-main-image
गोविंदा और सुनीता कई टीवी शोज़ में बतौर गेस्ट पहुंच चुके हैं.

Govinda और उनकी वाइफ Sunita Ahuja के तलाक को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. कहा जा रहा है कि शादी के 37 साल बाद सुनीता और गोविंदा अलग होने जा रहे हैं. मगर इन खबरों पर गोविंदा के वकील की तरफ से बयान आया है. उन्होंने बताया कि छह महीने पहले गोविंदा और सुनीता ने डाइवोर्स फाइल तो किया था मगर अब उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, पिछले दिनों सुनीता आहूजा ने कुछ इंटरव्यूज़ और पॉडकास्ट किए. जहां गोविंदा को लेकर दिए गए इंटरव्यू खूब वायरल हुए. इसी इंटरव्यू के बाद लोगों ने अंदाज़ा लगाना शुरू किया कि दोनों का तलाक होने वाला है. जब इस बारे में गोविंदा के वकील Lalit Bindal से बात की गई तो उन्होंने इंडिया टुडे की Sana Farzeen को बताया कि छह महीने पहले किसी मिस-अंडरस्टैंडिंग की वजह से गोविंदा और सुनीता ने तलाक फाइल किया था. मगर अब उनके बीच सबकुछ ठीक है. ललित ने बताया,

''हमने नए साल पर साथ में नेपाल ट्रेवेल किया था और उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है. दोनों के बीच कुछ चीज़ें चलती रहती हैं मगर दोनों बहुत मज़बूत हैं और हमेशा एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे.''

Advertisement

खबरें ये भी चल रही थीं कि सुनीता और गोविंदा अलग-अलग रहते हैं. इन खबरों को भी ललित ने गलत बताया. कहा कि गोविंदा ने एमपी बनने के बाद एक अपार्टमेंट खरीदा था. वो उनके अभी वाले घर के बिल्कुल सामने था. इस नए अपार्टमेंट को उन्होंने ऑफिशियल कामों की वजह से खरीदा था. उन्होंने बताया कि गोविंदा कभी-कभी वहां मीटिंग्स अटेंड करते हैं कभी-कभी वहां सो भी जाते हैं मगर सुनीता और गोविंदा एक-साथ ही रहते हैं. अलग-अलग नहीं.

हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा था,

''मैंने उनसे कहा है कि अगले जन्म में आप मेरे पति मत होना. वो छुट्टियों पर नहीं जाते. और मैं ऐसी हूं कि अपने पति के साथ सड़क के किनारे खड़ी होकर पानी-पुरी खाना चाहती हूं. वो ज़्यादातर समय काम करते रहते हैं. मुझे ऐसा कोई सिंगल मोमेंट नहीं याद कि हम साथ में फिल्म देखने गए हों.''

Advertisement

गोविंदा के वकील ललित ने इस पर भी बात की. कहा,

''जैसा सुनीता ने कहा गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए. मगर उन्होंने आगे ये भी जोड़ा कि उनके जैसा लड़का वो चाहती हैं. ये बहुत दुर्भाग्य की बात है कि लोग उनके इस वाक्य से सिर्फ नेगेटिव चीज़ें निकाल रहे हैं. मैं आपको बता रहा हूं वो दोनों साथ हैं और हमेशा रहेंगे.''

बीते दिनों ईटाइम्स ने भी गोविंदा से इन तलाक की खबरों पर बात किया था. तो गोविंदा ने इन खबरों को ना तो सच बताया ना ही झूठ. उन्होंने बस इतना कहा कि वो जल्द ही कमबैक करने वाले हैं. वो जल्द ही एक फिल्म पर काम शुरू करेंगे. 

वीडियो: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने क्यों कहा, लोग उनका फायदा उठाते थे?

Advertisement