The Lallantop

अब धूम 4 में काम करने जा रहे हैं शाहरुख खान?

'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें शाहरुख खान एक्शन करते नज़र आ रहे हैं. फैन्स को लग रहा 'धूम 4' की अनाउंसमेंट होने वाली है.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर चल रहे नए क्लिप में शाहरुख खान.

Shahrukh Khan अब Dhoom 4 में काम करने जा रहे हैं? सोशल मीडिया पर कई यूज़र ऐसा दावा कर रहे हैं. क्योंकि Pathaan के डायरेक्टर Siddharth Anand ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक क्लिप पोस्ट कर दी. ये एक एक्शन सीक्वेंस का टीज़र था. साथ में लिखा, कुछ बहुत खास आने वाला है. इससे फैन्स की उम्मीदें जग गईं. उन्हें लगने लगा कि फाइनली YRF शाहरुख को 'धूम' फ्रैंचाइज़ में ही ले ही आया. मगर यहां एक ट्विस्ट है. वो ये कि न 'धूम 4' बन रही है, न उसमें शाहरुख खान काम कर रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सिद्धार्थ आनंद ने जो क्लिप पोस्ट की, उसमें शाहरुख एक बड़ी इमारत से नीचे छलांग मारते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो में शाहरुख काली टी-शर्ट के ऊपर काली लेदर की जैकेट पहनी हुई है. इसी वीडियो को ये कहकर फैलाया जाने लगा कि ये 'धूम 4' की क्लिप है. सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे और शाहरुख लीड रोल करेंगे. यहां देखिए कुछ ट्वीट्स, जिसमें घुमा-फिराकर ये बात कही गई-

Advertisement

असल में ये एक ऐड फिल्म का टीज़र है. कुछ दिनों पहले उसी ऐड फिल्म के शूट से शाहरुख की फोटोज़ बाहर आई थीं. उन पिक्चर्स में वो एक हेलीकॉप्टर के गेट पर लटके हुए थे. लुक गेट-अप और लुक यही था. आप यहां क्लिक करके वो स्टोरी पढ़ सकते हैं और शाहरुख की लीक्ड तस्वीरें भी देख सकते हैं.

ये सॉफ्ट ड्रिंक थम्स अप ( Thums Up) का है. इस एक्शन बेस्ड एडवर्सिटाइज़मेंट को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. सिद्धार्थ ने उसी ऐड फिल्म की क्लिप अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. इससे क्लीयर होता है कि शाहरुख फिलहाल तो 'धूम 4' में काम करने नहीं जा रहे हैं. क्योंकि स्पाय यूनिवर्स की सफलता को देखते हुए यशराज फिल्म्स ने अभी अपना फोकस इसी फ्रैंचाइज़ पर रखने का फैसला किया है. साथ में वो लोग अन्य छोटी-छोटी फिल्में भी बनाएंगे. मगर अभी वो लोग अपनी किसी पुरानी फ्रैंचाइज़ को झाड़-पोंछकर दोबारा चालू नहीं करना चाहते.

Advertisement

बीते दिनों खबर आई थी कि आमिर खान ने आदित्य चोपड़ा से 'धूम 4' बनाने की बात की है. खबरें थीं कि वो उसी फिल्म से कमबैक करना चाहते हैं. मगर आदित्य चोपड़ा ने उसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई. क्योंकि अभी अपनी सारी ऊर्ज़ा और मैनपावर स्पाय यूनिवर्स पर खर्च करना चाहते हैं. इस फ्रैंचाइज़ का सक्सेस रेट 100 परसेंट रहा है. प्लस अभी आदित्य चोपड़ा अपने सभी जासूसों को साथ लाकर 'एवेंजर' टाइप फिल्म भी बनाना चाहते हैं.

जहां तक रही शाहरुख खान की बात, तो वो 'पठान' के बाद से इसी स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा बने हैं. अब 'टाइगर 3' में दिखेंगे. फिर उनकी 'डंकी' आएगी. उसके बाद वो 'टाइगर वर्सज़ पठान' में काम करेंगे. 

वीडियो: पठान के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्में आने वाली हैं

Advertisement