The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan collaborates with Sidharth Anand for a new project after Pathaan

'पठान' के बाद एक और प्रोजेक्ट पर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, वीडियो वायरल

ये 'टाइगर वर्सज़ पठान' या शाहरुख-सुहाना वाली फिल्म नहीं है. शाहरुख और सिद्धार्थ इस बार कुछ अलग करने के लिए साथ आए हैं.

Advertisement
pic
29 जुलाई 2023 (अपडेटेड: 29 जुलाई 2023, 07:06 PM IST)
shahrukh khan, sidharth anand, thumbs up,
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Pathaan के बाद Shahrukh Khan और Sidharth Anand एक प्रोजेक्ट पर फिर से साथ काम करने जा रहे हैं. ये प्रोजेक्ट Tiger vs Pathaan नहीं है. उससे पहले ये दोनों लोग Thumbs Up के ऐड शूट पर कोलैबरेट कर रहे हैं. इस ऐड की शूटिंग से एक वीडियो वायरल बाहर आया है, जो इंटरनेट पर भयंकर वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान पिछले कुछ समय से सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड थम्ब्स अप के ब्रांड एम्बैसेडर हैं. ये ब्रांड हमेशा से एक्शन बेस्ड ऐड फिल्म्स बनाने के लिए जाना जाता है. 'पठान' की रिलीज़ से ठीक पहले शाहरुख ने थम्ब्स अप का एक ऐड किया था. जिसे 'पठान' से लीक हुईं वीडियोज़ कहकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा था. अब वो एक नया ऐड शूट कर रहे हैं. boxofficeworldwide.com के मुताबिक इस ऐड को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं.

इस ऐड शूट से जो वीडियो बाहर आया है, उसमें शाहरुख खान एक हेलीकॉप्टर (नुमा) किसी चीज़ से बाहर झांक रहे हैं. उनके आसपास कुछ लोग खड़े हैं, जिन्होंने हाथ में रिफ्लेक्टर/बिमर पकड़ा हुआ है. तेज़ हवा चलने की वजह से शाहरुख के बाल खराब हो जा रहे हैं. जिसे वो बीच-बीच में ठीक रहे हैं. इस वीडियो में शाहरुख काले रंग की लेदर जैकेट, टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहने दिख रहे हैं. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है.

ये शाहरुख और सिद्धार्थ का एक साथ दूसरा प्रोजेक्ट है. इससे पहले दोनों लोग 'पठान' पर काम कर चुके हैं. आने वाले दिनों वो 'टाइगर वर्सज़ पठान' पर काम शुरू करने वाले हैं. खबरें हैं कि सलमान और शाहरुख स्टारर इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2024 से शुरू हो सकती है. जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. इसके अलावा शाहरुख खान, अपनी बिटिया सुहाना के साथ एक फिल्म में काम करने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 'कहानी' फेम सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के साथ सिद्धार्थ की प्रोडक्शन कंपनी मारफ्लिक्स प्रोड्यूस करने वाली है. ये एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है. जिसे 2024 के आखिर में रिलीज़ किया जा सकता है. 'जवान' और 'डंकी' के बाद ये शाहरुख की तीसरी फिल्म होगी.

बीते दिनों शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वो पत्नी गौरी के साथ अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के घर से निकल रहे थे. पूजा के घर के बाहर फोटोग्राफर्स का जमावड़ा लगा हुआ था. मगर शाहरुख ने वहां पूरे टाइम अपना चेहरा छुपाए रखा. इसलिए शाहरुख के वहां होने के बावजूद उनकी कोई फोटो बाहर नहीं आ सकी.

शाहरुख की अगली फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इसे एटली ने डायरेक्ट किया है.  

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान और सुहाना खान, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में साथ नज़र आ सकते हैं

Advertisement

Advertisement

()