The Lallantop

दिलजीत ने अपने फेवरेट और बड़े डायरेक्टर की फिल्म ठुकराई, कहा: "पैसों के लिए काम नहीं करता"

"मुझे जब तक नहीं लगता कि कोई फिल्म करनी चाहिए, तब तक मैं वो फिल्म नहीं करता" - दिलजीत दोसांझ.

Advertisement
post-main-image
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोगी' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. वहां से देख सकते हैं.

दिलजीत दोसांझ की पिछले साल दो फिल्में आईं. हिंदी फिल्म 'जोगी' और पंजाबी फिल्म 'बेबे भांगड़ा पौंदे ने'. 'जोगी' को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन उनकी पंजाबी फिल्म नहीं चल पाई. अब इन दिनों दिलजीत एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. जिसे इम्तियाज़ अली बना रहे हैं. रिसेंटली एक इंटरव्यू में दिलजीत ने बताया कि उन्होंने एक बहुत बड़े डायरेक्टर की फिल्म को ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा कि वो सिर्फ पैसे के लिए काम नहीं करते.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा,

''मैं इज़्ज़त के लिए जीता हूं. अगर मैं सिर्फ पैसों के लिए काम करता तो मैं और ज़्यादा फिल्में करता. और ज़्यादा मैरिज शोज़ करता और हर साल चार से पांच पंजाबी फिल्में भी करता. मैं कभी पैसों के पीछे नहीं भागता. मैं बचपन से ही फेमस होना चाहता था और फेम की कोई लिमिट नहीं है. मैं बस अच्छा काम करना चाहता हूं और मेरी लाइफ अच्छे से जीना चाहता हूं. मैं जो भी कर रहा हूं उसमें खुश हूं और भगवान का शुक्रिया करता हूं.''

Advertisement

दिलजीत ने आगे कहा,

''कल ही मैंने एक बड़ी फिल्म रिजेक्ट की है. मैं सिर्फ पैसों के लिए वो फिल्में नहीं करता. मुझे जब तक नहीं लगता कि कोई फिल्म करनी चाहिए, तब तक मैं वो फिल्म नहीं करता. मैं फिल्म तभी करता हूं जब उसका सब्जेक्ट मुझे पसंद आता है. मैंने पिछले दिनों अपने फेवरेट डायरेक्टर के प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी लेकिन मैं खुद को उस फिल्म में नहीं देख पा रहा था.''

इसी में आगे जोड़ते हुए दिलजीत ने अपने गानों और अपने शोज़ पर भी बात की. कहा,

Advertisement

''मैं हर साल शोज़ भी करता हूं, गाने भी बनाता हूं, एल्बम भी रिलीज़ करता हूं. ये सब बहुत समय लेते हैं. अगर मैं सिर्फ एक एक्टर होता तो मैं और ज़्यादा फिल्में करता. अगर मैं सिर्फ सिंगर होता तो और ज़्यादा गाने बनाता. मैं सभी काम साथ में करता हूं लेकिन तबला नहीं बजाना चाहता. मैं सभी काम करता हूं लेकिन मेरी पसंद का और मेरे हिसाब से.''

दिलजीत हमेशा ही खुलकर बात करने के लिए जाने जाते हैं. बीते दिनों सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पर भी उन्होंने बात की थी. उन्होंने कहा था कि ये जो कुछ भी हो रहा है ये सब सरकार की नालायकी की वजह से हुआ है. खैर, उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो ये फिल्म पंजाबी सिंगर अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकीला पर बेस्ड होगी. मूवी का नाम होगा 'चमकीला'. फिल्म में उनके साथ परिणिती चोपड़ा होंगी.

दिलजीत दोसांझ ने क्यों कहा- मुझे बॉलीवुड में काम करना ही नहीं है

Advertisement