The Lallantop

क्या करण जौहर ने समांथा के साथ मिलकर 'जवान' की हीरोइन नयनतारा की बेइज्ज़ती की?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा है, जिसमें करण जौहर कह रहे हैं कि उनकी लिस्ट के मुताबिक नयनतारा देश की टॉप हीरोइन नहीं हैं. सच्चाई ये है.

Advertisement
post-main-image
'कॉफी विद करण' के फोटोशूट के दौरान करण औऱ समांथा. दूसरी तरफ 'जवान' ट्रेलर में नयनतारा.

Nayanthara तमिल फिल्मों की लेडी सुपरस्टार कही जाती हैं. Shahrukh Khan की फिल्म Jawan से वो अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म में उनका किरदार क्या है, ये तो नहीं पता. मगर फिल्म के पहले ट्रेलर में वो पुलिसिया वेशभूषा में दिखाई दी थीं. इन दिनों उन्हीं नयनतारा के फेर में शाहरुख के करीबी दोस्त Karan Johar बुरे ट्रोल हो रहे हैं. ये सारी ट्रोलिंग शुरू हुई Koffee With Karan के एक एपिसोड के फेर में. जहां करण जौहर ने नयनतारा को सबसे बड़ी साउथ इंडियन हीरोइन मानने से इन्कार कर दिया था. इस आधार पर कहा जा रहा है कि करण ने नयनतारा का अपमान कर दिया. इस चीज़ को गलत तरीके से फैलाया जा रहा है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रेडिट नाम के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कॉफी विद करण की एक क्लिप चल रही है. ये सातवें सीज़न के तीसरे एपिसोड की क्लिप है. इसमें करण के चैट शो पर अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. यहां पर बात ये हो रही थी कि जब एक फिल्म पर ढेर सारे एक्टर्स काम करते हैं, तो एक असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है. इस पर अक्षय ने कहा कि वो ऐसा नहीं मानते. क्योंकि 'मिशन मंगल' में उनके साथ पांच हीरोइनों ने काम किया था. फिल्म की शूटिंग के दौरान सबलोग साथ में खाना खाते थे. किसी को भी इनसिक्योरिटी जैसी कोई फीलिंग नहीं आई.

Advertisement

इसके बाद समांथा ने अपना अनुभव बताना शुरू किया. उन्होंने कहा-

"अभी-अभी मैंने नयनतारा के साथ एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है. जो कि साउथ की सबसे बड़ी हीरोइन मानी जाती हैं."

यहां समांथा 'काथुवाकुला रेंडु कादल' (Kaathuvaakula Rendu Kaadhal) नाम की फिल्म के बारे में बात कर रही थीं. इसमें समांथा और नयनतारा के साथ विजय सेतुपति ने भी काम किया था. मगर समांथा को बीच में टोकते हुए करण जौहर ने कहा-

Advertisement

"मेरी लिस्ट के मुताबिक ऐसा नहीं है."

ormax actress list 2022,
करण जौहर ऑर्मैक्स की इस लिस्ट के हवाले से बात कर रहे थे. इसमें समांथा देश की टॉप हीरोइन मानी गई थीं.

इसे फैन्स ने ऐसे लिया कि करण जौहर नयनतारा को साउथ की टॉप हीरोइन मानने से इन्कार कर रहे हैं. ये तो नयनतारा की इन्सल्ट हो गई. इस ट्रोलिंग में शाहरुख के फैन्स भी नयनतारा फैन्स के साथ हो लिए. क्योंकि शाहरुख और नयनतारा 'जवान' में साथ काम कर रहे हैं. आधे-अधूरे और बिना संदर्भ वाले वीडियोज़ शेयर करने की यही मुसीबत है. क्योंकि वायरल वीडियो में सिर्फ एक लाइन सुनाई आती है, जिस आधार पर लोग राय कायम कर लेते हैं. समांथा से बातचीत के दौरान करण जौहर Ormax की हालिया लिस्ट का हवाला दे रहे थे. उस साल ऑरमैक्स की लिस्ट में समांथा को इंडिया की सबसे पॉपुलर हीरोइन बताया गया था. क्योंकि उन दिनों 'पुष्पा' से उनका गाना 'ऊ अंटवा' भयंकर वायरल चल रहा था. उस लिस्ट में समांथा के बाद दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट थीं.

लोगों को लगा कि यहां करण जौहर नयनतारा के बारे में अपनी राय बता रहे हैं. मगर ऐसा नहीं था. ये बात पूरा एपिसोड देखने पर साफ भी हो जाती है. मगर उतना टाइम किसके पास है. ख़ैर, नयनतारा की अगली फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में लग रही है. 

वीडियो: जवान में शाहरुख खान के किरदारों की कहानी क्या होगी, इसका पूरा कच्चा-चिट्ठा बाहर आ गया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement