The Lallantop

'भोला' से आगे निकली 'दसरा', 7 दिन में कमा डाले 100 करोड़

'भोला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 72 करोड़ रहा.

Advertisement
post-main-image
दसरा ने गर्दा उड़ा दिया है

30 मार्च को दो पिक्चरें रिलीज हुईं. पहली अजय देवगन की 'भोला' और दूसरी नानी की पैन इंडिया फिल्म 'दसरा'. अभी हम बात करने वाले हैं 'दसरा' की. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमा लिए हैं. इसकी प्रोडक्शन कंपनी SLV सिनेमाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये घोषणा की. फिल्म को रिलीज हुए अभी एक सप्ताह ही हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसे पैन इंडिया फिल्म कहा जा रहा था. फिल्म की रिलीज से पहले ही 'पुष्पा' और KGF 2 के साथ इसकी तुलना हो रही थी. पर नानी इसे नकारते रहे हैं. 100 करोड़ की कमाई आजकल भारतीय फिल्मों के लिए सक्सेस का नया पैमाना हो गया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमाए. पर भारत में इसका कलेक्शन 65 करोड़ के आसपास ही रहा. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक 'दसरा' का बुधवार यानी सातवें दिन तक डोमेस्टिक कलेक्शन नेट 65 करोड़ रहा. इसी के साथ रिलीज हुई फिल्म 'भोला' की सात दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 72 करोड़ रही. फिल्म ने भारत में 56 करोड़ का कलेक्शन किया.

Advertisement

100 करोड़ की कमाई नानी के लिए एक पर्सनल रिकॉर्ड की तरह है. उनका पिछला रिकॉर्ड 70 करोड़ का था. उनकी फिल्म 'मिडल क्लास अब्बाई' ने दुनिया भर में 70 करोड़ की कमाई ही की थी. 'दसरा' को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. ये उनकी पहली पिक्चर है. फिल्म में नानी ने धरणी नाम का किरदार निभाया. वो कोयले खदान में काम करने वाला एक मजदूर है. श्रीकांत के पिता ने 40 साल तक कोयले खदान में डम्पर चलाया. उन्होंने इस पूरे प्रोसेस को करीब से देखा. उसी पर फिल्म बना डाली. 'दसरा' के बनने की कहानी बड़ी इंट्रेस्टिंग है. इस फिल्म में नानी के साथ कीर्ति सुरेश, शाइन टॉम चाको, समुतिरकनी और साई कुमार जैसे एक्टर्स ने काम किया है. फिल्म के मेकिंग प्रॉसेस के लिए आप नानी का लल्लनटॉप पर मौजूद इंटरव्यू देख सकते हैं.

वीडियो: 'दसरा' एक्टर नानी ने एस एस राजामौली की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत बताई

Advertisement
Advertisement