The Lallantop

नानी की 'दसरा' की बंपर कमाई, चार दिनों में ही तेलुगु वर्जन ने फोड़ डाला

'दसरा' 50 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है.

Advertisement
post-main-image
'दसरा' के हिंदी बेल्ट में कमाल नहीं दिखा सकी

30 मार्च को दो पिक्चरें रिलीज हुईं पहली अजय देवगन की 'भोला' और दूसरी नानी की पैन इंडिया फिल्म 'दसरा'. 'भोला' ने पहले चार दिन में 44.45 करोड़ कमाए. इसका पूरा तामझाम आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं. 'दसरा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात कर लेते हैं. फिल्म ने पहले दिन तगड़ा कलेक्शन किया. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पहले दिन देशभर से 23.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फर्स्ट डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन रहा 38 करोड़ रुपए. दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई. शुक्रवार को 'दसरा' ने देशभर से कमाए, 14.50 करोड़ रुपए. तीसरे दिन पिक्चर ने कमाए क़रीब 12 करोड़. चौथे दिन पिक्चर ने भारत में 13 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया. जो कि अच्छा नंबर है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'दसरा' ने भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 58.05 करोड़ रहा. 'दसरा' को पैन इंडिया फिल्म बोलकर रिलीज तो किया गया है. पर फिल्म का सारा कलेक्शन ज़्यादातर तेलुगु स्टेट्स से ही आ रहा है. रविवार को 13 करोड़ में से आधे रुपए तेलुगु जनता ने कमाकर दिए. ईटाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगु स्टेट्स से फिल्म ने 6.56 करोड़ रुपए कमाए. यहां ध्यान रहे कि ये तेलुगु बोलने वाले राज्यों का आंकड़ा है, पूरे तेलुगु वर्जन का नहीं. हिंदी वर्जन का बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक चौथे दिन के अभी आंकड़े नहीं आए हैं. पर पहले तीन दिन में इसने सिर्फ 1.61 करोड़ ही कमाए हैं.

पहले तीन दिन की अलग-अलग भाषाओं की कमाई देख लेते हैं. Sacnilk के मुताबिक तेलुगु वर्जन ने 42.85 करोड़ के आसपास कमाए हैं. तमिल और मलयालम में 26-26 लाख के आसपास. कन्नड़ा में 0.07 करोड़ और हिंदी का हम बता ही चुके हैं. अभी चौथे दिन के भाषाई आंकड़े आए नहीं है. पर फिल्म की कमाई के पैटर्न को देखते हुए लग रहा है कि आगे भी तेलुगु वर्जन ही डॉमिनेट करेगा. ये स्वाभाविक भी है क्योंकि नानी तेलुगु स्टार हैं और 'दसरा' की ओरिजनल लैंग्वेज भी तेलुगु ही है. फिल्म भारत में 58 करोड़ का नेट बिजनेस कर चुकी है यानी इस हफ्ते इसके 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की भी उम्मीद है.

Advertisement

'दसरा' को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. ये उनकी पहली पिक्चर है. फिल्म में नानी ने धरणी नाम का किरदार निभाया. वो कोयले खदान में काम करने वाला एक मजदूर है. श्रीकांत के पिता ने 40 साल तक कोयले खदान में डम्पर चलाया. उन्होंने इस पूरे प्रोसेस को करीब से देखा. उसी पर फिल्म बना डाली. 'दसरा' के बनने की कहानी बड़ी इंट्रेस्टिंग है. फिल्म के मेकिंग प्रॉसेस के लिए आप नानी का लल्लनटॉप पर मौजूद इंटरव्यू देख सकते हैं.

इस फिल्म में नानी के साथ कीर्ति सुरेश, शाइन टॉम चाको, समुतिरकनी और साई कुमार जैसे एक्टर्स ने काम किया है.

वीडियो: 'दसरा' एक्टर नानी ने एस एस राजामौली की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत बताई

Advertisement

Advertisement