वीडियो : चीन में 9 लोगों की जान ले चुका है कोरोना वायरस जिसकी दवाई भी नहीं
कोरोना वायरस की वजह से चीन ने 14 शहर सील किए, वुहान में 700 भारतीय छात्र फंसे
इंडिया में केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया.
Advertisement

कोरोना वायरस की वजह से हेल्थ मिनिस्ट्री ने अपने लोगों के लिए एडवायजरी जारी किया है.
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. सबसे पहले चीन में इस वायरस के लक्षण पता चले थे. चीन में इसकी वजह से 41 लोगों की मौत हो चुकी है. 1287 लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. 237 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कोरोना वायरस का अभी तक कोई सटीक इलाज नहीं मिल पाया है. चीन ने अपने यहां के 14 शहरों को सील कर दिया है. शहरों के दरवाजों पर ताला लगा दिया गया है. सावर्जनिक स्थानों पर इकट्ठा होने की मनाही है. कई शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद हैं. बस मेडिकल स्टोर, किसानों के मार्केट, गैस स्टेशन और सुपरमार्केट ही खुल रहे हैं. चीन के वुहान में तकरीबन 1.1 करोड़ लोग रहते हैं. वुहान भी बंद है. लोगों से कहा गया है कि वो पब्लिक प्लेस पर न जाएं. अपने घरों में रहें और ज्यादा लोगों के संपर्क में न आएं. वुहान में लगभग सात सौ भारतीय छात्र पढ़ाई करते हैं. वे भी शहर के अंदर फंसे हुए हैं. भारतीय दूतावास ने उनसे संपर्क बनाए रखने के लिए हॉटलाइन स्थापित की हैं. ये भी पढ़ें: कोरोना वायरसः चीन में फैल रही नई बीमारी, जिसका इलाज ढूंढ़ने में पांच देश जुटे हैं कोरोना वायरस का प्रकोप अब चीन तक ही सीमित नहीं रहा है. भारत में भी कई लोगों को निगरानी में रखा गया है. केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में इस वायरस के लक्षण देखे गए हैं. अब तक सात लोगों की पहचान की गई है, इनका टेस्ट चल रहा है. 73 लोगों को उनके घरों में मेडिकल सर्विलांस पर रखा गया है. केरल में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए Isolation wards तैयार किए गए हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री ने चीन जा रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. कहा गया है कि वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और हेल्थ के लिए दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें.
25 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के चार मरीज मिले. पहला मरीज एक चीनी नागरिक है. वो 19 जनवरी को ग्वांगझू से मेलबर्न पहुंचा था. उसकी हालत स्थिर है. अभी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा सिडनी में भी तीन कोरोना वायरस के तीन और मरीज मिले हैं. फ्रांस, जापान और मलेशिया में कोरोना वायरस से पीड़ित तीन-तीन लोगों की पहचान हुई है. उनको अस्पतालों में डॉक्टर्स के सुपरविजन में रखा गया है. कोरोना एक ‘सिंगल वायरस’ नहीं, बल्कि ‘फैमिली ऑफ वायरस’ है. कोरोना फैमिली में कुल सात वायरस हैं. कोरोना इंफेक्शन हुआ, तो सबसे पहले तो यही पता लगाना पड़ता है कि सात में से कौन से वायरस का इंफेक्शन है. कोरोना वायरस यूं तो जानवरों में पाया जाता है, लेकिन दिक्कत ये है कि कोरोना ‘जूनोटिक’ किस्म का वायरस है. जूनोटिक मतलब ऐसा वायरस, जो जानवरों से इंसानों में फैलता है.
वीडियो : चीन में 9 लोगों की जान ले चुका है कोरोना वायरस जिसकी दवाई भी नहीं
वीडियो : चीन में 9 लोगों की जान ले चुका है कोरोना वायरस जिसकी दवाई भी नहीं
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















