The Lallantop

रणबीर-आलिया कि बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से चिरंजीवी का स्पेशल कनेक्शन होगा

बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का डेली बुलेटिन यहां पढ़ सकते हैं. फुट टू पैसा वसूल खबरें जो आपको रखेंगी फिल्मी दुनिया से अप-टू डेटेड.

Advertisement
post-main-image
'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी और साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर रोज़ कुछ नया घटता है. इन सभी खबरों को एक जगह, कम शब्दों में पढ़ना चाहते हैं तो नीचे पढ़ सकते हैं. आज खबरों में पढ़िए 'स्क्विड गेम' के सेकेंड सीज़न की अनाउंसमेंट से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' मूवी से चिरंजीवी के कनेक्शन तक.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीज़न अनाउंस हुआ

कोरियन ड्रामा शो 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीज़न अनाउंस हो गया. नेटफ्लिक्स ने इसके टीज़र को रिलीज़ किया. इसका पिछला सीज़न खूब पॉपुलर हुआ था.

Advertisement

 नए सीज़न से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं.

# नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई 'स्पाइडर मैन: नो वे होम'

Advertisement

मार्वल्स की फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' थिएटर के बाद अब नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो चुकी है. वैसे इसे देखने से पहले आप इसका रिव्यू हमारे चैनल पर चेकआउट सकते हैं.

# सोनी लिव के 'सॉल्ट सिटी' का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज़

गौहर खान जल्द ही सोनी लिव के शो 'सॉल्ट सिटी' में दिखेंगी. इसके कैरेक्टर पोस्टर्स आज रिलीज़ किए गए. मुंबई बेस्ड इस सीरीज़ में पीयूष मिश्रा, दिव्येंदू शर्मा, ईशा चोपड़ा जैसे स्टार्स नज़र आएंगे. इसे 16 जून से देखा जा सकेगा.

# 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर में चिरंजीवी की आवाज़ होगी

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर 15 जून को आएगा. ट्रेलर के तेलुगु वर्जन में सुपर स्टार चिरंजीवी अपनी आवाज़ देंगे. 

चिरंजीवी ने अपने डबिंग पार्ट को पूरा कर लिया है.

# खत्म हुई 'डंकी' के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग

शाहरुख खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मूवी के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली. फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होगी.

# कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस कम क्यों की?

टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने बताया कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस कम करके प्रोडक्शन हाउस की फाइनेंशियली मदद की. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में भूषण कुमार ने बताया कि 'शहज़ादा' फिल्म के प्रोडक्शन के लिए बजट की कुछ समस्या आ रही थी. कार्तिक ने अपनी फीस कम करके बजट को मैनेज कर दिया.

# फेमस शो CID की टीम का हुआ री-यूनियन

टीवी के फेमस शो CID की स्टारकास्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं. एक्ट्रेस श्रद्धा मुसाले ने अपने इंस्टाग्राम पर CID के एक्टर्स के साथ तस्वीरें शेयर की. इसमें आदित्य श्रीवास्तव, दयानंद शेट्टी, दिनेश, अजय नागरथ और ऋषिकेश पांडे दिख रहे हैं. 

CID टीवी का पॉपुलर शो रहा है. जो 1998 से शुरू होकर 2018 तक टेलीकास्ट किया गया था.

# लीगल नोटिस के बाद विग्नेश ने मांगी माफी

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेश को तिरुपति बालाजी मंदिर में चप्पल पहनकर जाने के लिए लीगल नोटिस दिया गया था. मंदिर परिसर में फोटो खिंचवाने के लिए भी उन्हें ट्रोल किया गया था. अब विग्नेश ने लोगों से माफी मांगी. उन्होंने लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया.

वीडियो: दी सिनेमा शो: जूनियर NTR, रामचरण की RRR, आलिया की ‘गंगूबाई’ से इस मामले में पीछे रह गई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement