12 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2016, 08:45 AM IST)
आइंस्टीन राइट थे. ग्रैविटेशनल वेव्स के बारे में कुछ कहे थे. वो सही निकला. पर आइंस्टीन के राइट होने न होने से हमें क्या? हमें समझ ही नहीं आया. हमारी फिजिक्स तो ऐसी है कि आज तक उत्तल और अवतल लेंस का यूज नहीं समझ पाए. ग्रैविटेशनल वेव्स खाक समझेंगे. हमें फर्क पड़ता अगर वो राइट विंग वाले निकल आते. उनका वार्डरोब मॉलफंक्शन हो जाता या केआरके से ट्विटर पर झगड़ा हो जाता. लीगो वाले जब ग्रैविटेशनल वेव्स के लिए खुश हो रहे थे तब हम परेशान थे कि कुमार विश्वास AAP में रहेंगे कि बीजेपी में जाएंगे. ऐसे में ग्रैविटेशनल वेव्स के बारे में हम क्या सोचते हैं वो ये रहा.