The Lallantop

'बॉर्डर 2': कश्मीर में शुरू होगी इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म की शूटिंग!

Sunny Deol, Diljit Dosanjh और Varun Dhawan की फिल्म 25 नवंबर से फ्लोर पर जाने वाली है.

Advertisement
post-main-image
'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Sunny Deol की फिल्म Border 2 के मेकर्स इसके स्केल के साथ कोई समझौता नहीं कर रहे हैं. पिछली कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म की तरह बनाया जा रहा है. फिल्म में Sunny Deol के साथ Diljit Dosanjh और Varun Dhawan भी मुख्य किरदारों में होंगे. बाकी कहा जा रहा है कि फिल्म की कास्ट लंबी-चौड़ी होने वाली है. हाल ही में फिल्म के शूट प्लान पर अपडेट आया है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. मेकर्स उसी को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं. रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

करीब एक साल से ‘बॉर्डर 2’ के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और टीम फिल्म को 25 नवंबर से फ्लोर पर ले जाने को तैयार है. अनुराग सिंह और उनकी टीम अगले एक हफ्ते में रेकी शुरू कर देगी, और उन्होंने जम्मू और कश्मीर को शुरुआती लोकेशन के तौर पर चुना है. 

आगे बताया गया,

Advertisement

फिल्म को नवंबर से मई तक छह महीने के पीरियड में शूट किया जाएगा. भारी-भरकम प्लैनिंग चल रही है, कि एक्शन से लबरेज़ फिल्म को तय डेडलाइन पर पूरी तरह प्रोफेशनल ढंग से शूट किया जा सके.

फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि इसे असली लोकेशन पर ही शूट किया जाए. ये बात ड्रामा और एक्शन सीन, दोनों पर लागू होती है. उनका मानना है कि इससे फिल्म वास्तविकता के करीब दिखेगी और बनावटी नहीं लगेगी. कुछ हिस्सों को आर्मी के इलाकों के पास शूट किया जाएगा. इस बारे में बताया गया,  

मेकर्स का आइडिया है कि एक बड़ी फिल्म होने के बावजूद इसे वास्तविकता के करीब रखा जाएगा. डायरेक्टर अनुरसग सिंह के साथ मिलकर भूषण कुमार और जेपी दत्ता कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. वो चाहते हैं कि इस फिल्म पर दर्शकों को गर्व हो और पहले पार्ट की लेगसी को भी सेलिब्रेट किया जाए. 

Advertisement

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ को बड़े बजट के साथ बनाया जाएगा. ये खबरें आई थीं कि सनी देओल फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं. ‘गदर 2’ की बम्पर कामयाबी के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी थी. बाकी कास्ट में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के नाम लॉक हो चुके हैं. उनके अलावा अहान शेट्टी का नाम भी फिल्म से लगातार जुड़ता रहा है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है. मुमकिन है कि आने वाले महीनों में वो बाकी के नाम भी अनाउंस करेंगे. ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.  
 

वीडियो: सनी देओल की बॉर्डर 2 के लिए मेकर्स आयुष्मान खुराना के पास पहुंचे, कार्तिक आर्यन को नहीं हुई ऑफर

Advertisement