एग्ज़िबिटर्स खुश हैं, लेकिन चिंतित भी हैं. स्पाइडर मैन की ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग देख कर एग्ज़िबिटर्स खुशी मना रहे हैं, लेकिन एक बड़ी चिंता भी है. स्क्रीन्स और शोज़ को 2021 की पांच बड़ी रिलीज़ के बीच बांटना आसान काम नहीं होगा.
#1. स्पाइडर मैन: नो वे होम
रिलीज़ डेट: 16 दिसम्बर, 2021
12 दिसम्बर को रात करीब 8:30 बजे ‘स्पाइडर मैन: नो वे होम’ की एडवांस टिकट बुकिंग विंडो खुली. तीन घंटे बाद न्यूज़ आई कि पीवीआर पर 50 हज़ार से ज्यादा टिकट्स बुक हो चुकी हैं. 13 दिसम्बर की रात पीवीआर सिनेमाज़ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बताया कि पहले दिन ‘स्पाइडरमैन’ की एक लाख टिकट्स बुक हो चुकी हैं. फिल्म के डायरेक्टर जॉन वॉट्स अपने इंटरव्यूज़ में कह चुके हैं कि ये फिल्म स्पाइडरमैन के लिहाज़ से ‘एंडगेम’ लेवल की होने वाली है.
वैसा क्रेज़ दिख भी रहा है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘नो वे होम’ एडवांस बुकिंग के पहले दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं, ‘एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर’ के लिए ये 9.5 करोड़ रुपये था और वो भी प्री-कोविड एरा में. ऑडियंस किसी भी तरह ‘नो वे होम’ को मिस करने के मूड में नहीं दिख रही. क्योंकि कुछ थिएटर्स पर फिल्म की टिकट 2200 रुपये तक मिल रही है. फिल्म को लेकर सिर्फ पीवीआर की सीटें फुल नहीं हुई, तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि INOX पर पहले 24 घंटे के अंदर डेढ़ लाख टिकट्स बुक हो चुकी हैं.






















