अब Pathaan के Besharam Rang विवाद पर सिंगर-रैपर Yo Yo Honey Singh ने बात की है. उनका मानना है कि अगर उस गाने को धार्मिक वजहों से आलोचना का समाना करना पड़ रहा है, तो वो सही है. हालांकि छोटे कपड़ों पर हनी की राय है कि वो पहले से चलता आ रहा है. इसलिए उस पर कॉन्ट्रोवर्सी सही नहीं है. Yo Yo और Shahrukh Khan, Chennai Express के गाने Lungi dance पर साथ काम कर चुके हैं.
'बेशरम रंग' कॉन्ट्रोवर्सी पर यो यो हनी सिंह की राय- 'धार्मिक वजहों से हो रहा है, तो सही है'
दूसरी तरफ यो यो हनी सिंह लोगों को 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'मेरा नाम जोकर' देखने की भी सलाह दे रहे हैं.


यो यो हनी सिंह ने 'बेशरम रंग' गाने पर हो रहे हंगामे के बारे में कोईमोई को दिए एक इंटरव्यू में बात की है. उन्होंने कहा-
''देखो, अगर धार्मिक वजहों से विरोध हो रहा है, तो वो बिल्कुल सही है. किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए.''
ये तो दीपिका की बिकिनी के रंग की बात हो गई. जब उनसे गाने में दीपिका के कपड़ों के छोटे होने पर सवाल किया गया, तो हनी कहते हैं-
''जहां छोटे कपड़ों का सवाल है, वहां 'सत्यम शिवम सुंदरम' देखी होगी आपने. और 'मेरा नाम जोकर' भी देखी होगी आपने. जब उस दौर में ये सब कुछ चल रहा था, तो आज क्या दिक्कत है? लेकिन हां किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए.''
'बेशरम रंग' गाने को लेकर विवाद ये है कि इसमें दीपिका पादुकोण नारंगी रंग की बिकिनी में दिखाई देती हैं. कुछ लोगों का मानना है कि बिकिनी का रंग गेरुआ है. और ये हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत करने की मंशा से किया गया काम है. इसलिए अब इस पिक्चर का ही विरोध शुरू हो गया है. बजरंग दल के गुजरात विंग ने अहमदाबाद के एक थिएटर में जाकर तोड़फोड़ की है. शाहरुख खान को गाली देते हुए जुलूस निकाला गया. और धमकी दी गई कि 'पठान' को गुजरात के किसी भी थिएटर में नहीं चलने दिया जाएगा.
खैर, अपन यो यो हनी सिंह और शाहरुख खान की बात कर रहे थे. दोनों लोगों ने साथ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का टूर भी किया था. फिर बीच दोनों के संबंध खराब होने की खबरें आईं. मगर दोनों में से किसी ने भी इस बारे में आज तक कुछ नहीं कहा.
यो यो हनी सिंह ने हाल ही में 'गतिविधी' नाम का गाना रिलीज़ किया था. इसके म्यूज़िक वीडियो में उनके साथ मौनी रॉय नज़र आ रही हैं. इस गाने की एक लाइन के फेर में यो यो खुद फंसते नज़र आ रहे हैं. उनके गाने में एक लाइन है 'मैं हूं वुमनाइज़र'. इस लाइन के खिलाफ पंजाब महिला आयोग ने DGP को लेटर लिखा है. उनकी मांग है कि हनी सिंह के खिलाफ इस तरह के गाने बनाने के लिए क्रिमिनल केस दर्ज करवाया जाए.
वीडियो: हनी सिंह ने 'बेशर्म रंग' विवाद पर बात करते हुए ए आर रहमान के गाने का ज़िक्र किया














