The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Bajrang Dal starts protesting against Shahrukh Khan starrer Pathaan in Ahmedabad multiplex

शाहरुख की 'पठान' के खिलाफ बजरंग दल की गुंडई, मल्टीप्लेक्स में की तोड़फोड़, गाली देता वीडियो वायरल

बजरंग दल ने अभी से ये धमकी दे दी है कि वो गुजरात में 'पठान' को नहीं चलने देंगे.

Advertisement
pic
5 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2023, 12:36 PM IST)
pathaan, bajrang dal,
अहमदाबाद के थिएटर में तोड़फोड़ करता बजरंग दल. दूसरी तरफ 'पठान' फिल्म का पोस्टर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Bajrang Dal के गुजरात विंग ने Shahrukh Khan की Pathaan के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. कमाल की बात ये कि उन्होंने एक मॉल के थिएटर में जाकर तोड़फोड़ की. और फिर बाकायदा उसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया. इसमें वो लोग अहमदाबाद के एक सिनेमाघर में 'पठान' फिल्म का पोस्टर फाड़ते, तोड़फोड़ और नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. साथ में धमकी भी नत्थी है कि शाहरुख और दीपिका की इस फिल्म को नहीं चलने देंगे.

बजरंग दल गुजरात के अन-वेरीफाइड ट्विटर हैंडल से बुधवार की शाम दो वीडियोज़ ट्वीट किए गए. इसमें लिखा गया-

''#BoycottPathanMovie कर्णावती में आज बजरंगीयो ने पठान की धुलाई की. सनातन धर्म विरोधी शाहरुख खान और टुकड़े गैंग की दीपिका पादुकोण की मूवी अब नही चलने देंगे. मल्टीप्लेक्स में जाकर चेतावनी दी, मूवी रिलीज की तो बजरंग दल अपना तेवर दिखाएगा. धर्म के सम्मान में बजरंग दल मैदान में.''

एक दूसरे ट्वीट में लिखा गया- ''बजरंग दल गुजरात में कहीं भी पठान मूवी थिएटर में नहीं चलने देगा.''

इन ट्वीट्स के साथ जो वीडियो पोस्ट किए गए, उसमें भगवा गमछा और गदा लिए लड़कों का एक झुंड मॉल के मल्टीप्लेक्स में लगे 'पठान' फिल्म के कट-आउट को तोड़ रहा है. मल्टीप्लेक्स स्टाफ लगातार उन्हें ऐसा करने से रोक रहा है. मगर ये लोग रुकने का नाम नहीं ले रहे. इस ट्वीट में जो दूसरा वीडियो लगा, उसमें वही भीड़ सड़क पर चलते हुए नारे लगा रही है. 'धर्म के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में'. साथ में एक और नारा है, जिसमें शाहरुख खान को गाली दी जा रही है.

ये सारा बवाल फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर हुआ है. कहा गया कि इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई है. ऐसा करके मेकर्स हिंदू धर्म का अपमान करना चाहते हैं. इसीलिए हिंदू धर्म के बचाव में गाली-गलौच और हिंसा की जा रही है. 'पठान' फिल्म के बहिष्कार की मांग की जा रही है. क्यों? भगवा बिकिनी तो बहाना है, शाहरुख खान का बैंड बजाना है.

खैर, 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो: शाहरुख खान की पठान का बॉयकॉट करने वालों का मज़ाक उड़ाते वायरल वीडियो की सच्चाई ये है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()