The Lallantop

लॉकडाउन में कपड़ों की दुकानें बंद हैं, इसलिए मां ने बच्चे को पॉलिथीन पहना दी

वीडियो खूब वायरल है.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट. बच्चे को पॉलिथीन की टी-शर्ट पहननी पड़ी. (फोटो क्रेडिट- sujatabpathare)

लॉकडाउन जब से लगा है, कपड़ों की दुकानें भी बंद हैं. इस वजह से उन लोगों को दिक्कत होनी शुरू हो गई है, जिनके घर छोटे बच्चे हैं. क्योंकि बच्चों के कपडे़ जल्दी-जल्दी छोटे हो जाते हैं. इसी परेशानी को एक महिला ने टिकटॉक वीडियो के ज़रिए सामने रखा है. वीडियो में महिला अपने बच्चे को पॉलिथीन की टी-शर्ट पहनाते दिख रही है. साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से कपड़ों की दुकानें खुलवाने की अपील कर रही है. महिला अपने बच्चे की तरफ से कह रही है,

Advertisement

'मोदी जी प्लीज़. कपड़ों की दुकान खुलवा दो. मेरे सारे कपड़े छोटे हो गए हैं. अब मैं क्या पहनूं? प्लीज़ खुलवा दो.'

@sujatabpathareModiji plz Kapdo ki dukan Khulwa do ##gharbaithoindia##outfitinspiration##foryoupage##tiktokindia##kuku##motherdaughter##punerigirl♬ original sound - Bebu’s Mom

Advertisement

जमकर वायरल हो रहा है. 50 लाख बार देखा जा चुका है. 1 लाख 25 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. वीडियो को सूजाता बी. पाठरे नाम की एक यूज़र ने टिकटॉक पर शेयर किया है. इस अकाउंट में इस बच्चे के और भी कई सारे मज़ेदार वीडियो डाले गए हैं.

दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन है. 3 मई तक. उसके बाद भी ये कब खुलेगा, किन इलाकों में खुलेगा, क्या-क्या दुकानें खोलने की परमिशन होंगी, इसके बारे में चर्चा हो रही है. बीते दिन (27 अप्रैल) को पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर मीटिंग भी की.

देखिये भारत में कोरोना कहां-कहां और कितना फैल गया है.

Advertisement


वीडियो देखें: रानू मंडल के बाद अब एक सनी बाबा का अंग्रेजी गाना गाते हुए वीडियो वायरल

Advertisement