The Lallantop

आतिफ असलम की तरह गाने की कोशिश करते थे अरिजीत सिंह: पलाश सेन

पलाश सेन ने कहा- ''आतिफ असलम एक प्रभावशाली सिंगर है. ये बात बोलने मैं मुझे कोई शर्म नहीं है.''

Advertisement
post-main-image
आतिफ असलम, पलाश सेन और अरिजीत सिंह

7 सितम्बर, 2022 को ‘धूम पिचक घूम’ गाने वाले Palash Sen ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया. पोस्ट में एक तस्वीर है. इसमें पलाश सेन और Atif Aslam बैठे हुए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए पलाश ने लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘’मेरे हिसाब से पिछले 15 सालों में जिस एक सिंगर- म्यूज़िशियन ने बॉलीवुड के गानों और गायकों पर सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है, वो ये आदमी है. आतिफ असलम. मैं ये काफी विनम्रता से कह रहा हूं. इस आदमी में स्टाइल, आकर्षण और गाने की वो कला है, जिसे बॉलीवुड के ज़्यादातर गायक कॉपी करने की कोशिश करते हैं. उनका संगीत आज भी कई बड़े म्यूज़िक डायरेक्टर्स कॉपी करते हैं... ये माइनर कॉर्ड्स के किंग हैं.''

कुछ लोगों को ये बात हज़म नहीं हुई. इधर पलाश ने ये पोस्ट किया, उधर ट्रोल्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए ये भी कह दिया था कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया. बीते दिनों पलाश सेन लल्लनटॉप के न्यूज़रूम आए थे. गेस्ट इन द न्यूज़रूम. इस दौरान जब उनसे इस कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,

Advertisement

“मुझे सच्चाई बोलने में कोई प्रॉब्लम नहीं है. जितने भी सिंगर आतिफ के बाद आए हैं, वो सब आतिफ की तरह गाने की कोशिश करते हैं. अभी हमारे देश का सबसे बड़ा सिंगर अरिजीत है. लेकिन अगर आप उनके शुरुआत के गाने सुनेंगे, तो समझ आएगा कि वो भी आतिफ की तरह गाने की कोशिश करते थे. बाद में उन्होंने अपना स्टाइल डेवलप किया.”

वो इस बारे में आगे बात करते हुए कहते हैं,

“आतिफ सबसे अच्छा सिंगर है या नहीं, ये बहस का मुद्दा हो सकता है, लेकिन मैं ये ज़रूर कहूंगा कि वो सबसे ज़्यादा प्रभावशाली सिंगर हैं. जैसे एक समय पर मोहम्मद रफ़ी साहब और किशोर कुमार थे. कुमार सानू, अभिजीत इनकी तरह गाया करते थे. सोनू निगम, मोहम्मद रफ़ी साहब की तरह गाया करते थे. ये प्रभावशाली सिंगर्स थे. लोग इनकी तरह बनने की कोशिश किया करते थे. वही चीज़ आतिफ में भी है.”

Advertisement

अपनी बात को क्लीयर करते हुए पलाश सेन ने कुछ और बातें भी जोड़ीं. उन्होंने कहा कि उनका ये कहना नहीं था कि आतिफ सबसे महान सिंगर है. बल्कि वो ये कहना चाहते थे कि वो एक प्रभावशाली सिंगर है. और ये बात बोलने में उन्हें कोई शर्म नहीं है. ये बात उन लोगों को खराब लग रही है, जिनको पता है पलाश सच बोल रहे हैं. खैर, आपने अब तक गेस्ट इन द न्यूजरूम का पलाश सेन वाला एपिसोड नहीं देखा है, तो यहां देखिए-  

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: पलाश सेन ने सुनाए शाहरुख खान और केके से दोस्ती के किस्से

Advertisement