The Lallantop

आमिर की 'गजनी' में रोल ठुकराया, फिर भारी पैसे मांग लिए - अंजुम रजब अली

Anjum Rajabali ने बताया कि Aamir Khan और Ajay Devgn जैसे स्टार्स फिल्मों की राइटिंग में कितना दखल देते हैं.

Advertisement
post-main-image
अंजुम ने 'गजनी' में डॉक्टर का रोल किया था.

Anjum Rajabali. ‘द्रोहकाल’, ‘गुलाम’ और ‘द लैजेंड ऑफ भगत सिंह’ जैसी फिल्में लिखी हैं. कुछ दिन पहले स्क्रीनराइटर्स की कॉन्फ्रेंस हुई थी. उस दौरान अंजुम रजब अली ने दी लल्लनटॉप से बात की. राइटिंग के साथ-साथ अंजुम ने फिल्मों में एक्टिंग भी की है. उस पहलू पर भी बातचीत हुई. Aamir Khan की फिल्म Ghajini में उन्होंने डॉक्टर का रोल किया था. ये वही किरदार था जो एक बात को चार अलग-अलग तरीके से बोलता था. हमने उनसे पूछा कि ‘गजनी’ में वो रोल उन्हें कैसे मिला था. उन्होंने उसके पीछे का किस्सा बताया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वो चाहते थे कि उसका ट्रेलर में भी इस्तेमाल कर सकें. आमिर ने कास्टिंग एजेंट अमिता सहगल से कहा कि आप अंजुम को लाइए. पहले वो मेरे पास आए तो मैंने मना कर दिया. शूटिंग बहुत बोरिंग होती है. आप दिन भर बैठे रहो. फिर वो लाइटिंग में वक्त लगता है. फिर मेकअप में वक्त लगता है. मैंने कहा कि मेरे पास इतना वक्त नहीं है. मुझे ये नहीं करना है. फिर वो आमिर के पास वापस गए. आमिर ने फिर उन्हें भेजा. आमिर ने कहा कि उनको बोलो कि हम ज़्यादा वक्त नहीं लेंगे.

आमिर को ये लगा था कि शायद मैं उस रोल के लिए सही रहूंगा. और अगर आमिर बोल रहा है तो कुछ सोच के बोल रहा होगा. मेरे दो-तीन सीन थे. मैंने उनसे कहा कि आप उन्हें एक ही दिन में खत्म कीजिए, तो मैं आने के लिए तैयार हूं. और पैसों के लिए भी मैंने काफी तगड़ी डिमांड की. वो उसके लिए भी मान गए.

अंजुम से आगे पूछा गया कि क्या बड़े स्टार्स के साथ काम करने में कभी ऐसा महसूस हुआ कि वो राइटिंग में दखल देते हों. अंजुम ने बताया कि अजय देवगन कभी भी राइटिंग में दखल नहीं देते. एक बार उन्हें स्क्रिप्ट पर भरोसा हो गया, तो वो खुद को मेकर्स के सुपुर्द कर देते हैं. दूसरी ओर उन्होंने बताया कि शुरुआत में आमिर के साथ उनके मतभेद होते थे. लेकिन फिर उन्हें समझ में आ गया कि आमिर को भी उस मीडियम की समझ थी. इसलिए वो आमिर की सलाह मानने लगे.         
 

Advertisement

वीडियो: आमिर खान ने 1000 करोड़ी फिल्म 'गजनी 2' को लेकर क्या बड़ा अपडेट दे दिया!

Advertisement
Advertisement