The Lallantop

"हम 'गदर 2' को ऑस्कर्स में भेजने की कोशिश कर रहे हैं" - अनिल शर्मा

अनिल शर्मा ने कहा कि लोग उन्हें फोन कर के 'गदर 2' को ऑस्कर अवॉर्ड में भेजने के लिए कह रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'गदर' की रिलीज़ के वक इंडिया से 'लगान' को ऑस्कर्स के लिए भेजा गया था.

Gadar 2 भयंकर पैसा फोड़ रही है. लोग फिल्म देखकर लहालोट हो रखे हैं. फिल्म की पॉलिटिक्स चाहे कुछ भी हो, लेकिन इसे नकारा नहीं जा सकता कि इसे खूब पसंद किया जा रहा है. ‘गदर 2’ की बम्पर कामयाबी के बाद अनिल शर्मा बड़े प्लान बना रहे हैं. उनका कहना है कि वो फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजने की कोशिश करेंगे.   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा कि लोग उन्हें लगातार फोन कर रहे हैं. ‘गदर 2’ को ऑस्कर्स में भेजने के लिए कह रहे हैं. लोगों की बात अलग है. पर क्या वाकई वो ‘गदर 2’ को ऑस्कर्स में भेजने वाले हैं. इस सवाल पर अनिल शर्मा का कहना था,

‘गदर: एक प्रेम कथा’ ऑस्कर्स में नहीं जा पाई थी. इसलिए मुझे नहीं पता कि ‘गदर 2’ कैसे जाएगी. लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं. ये फिल्म डिज़र्व करती है. ‘गदर’ भी डिज़र्व करती थी. ‘गदर’ साल 1947 के विभाजन पर आधारित थी. हमने उस कहानी को अलग ढंग से दिखाया. वो नई और ओरिजनल कहानी थी. ‘गदर 2’ भी नई और ओरिजनल कहानी है. 

Advertisement

आगे बातचीत में अनिल शर्मा ने अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि वो इतने सालों से काम कर रहे हैं. फिर भी उन्हें अवॉर्ड नहीं मिले. उनका कहना था,

ऐसा लगता है कि जैसे मैंने कोई काम ही नहीं किया हो. मुझे नहीं पता कि अवॉर्ड पैनल में कौन बैठते हैं, लेकिन वो हमें अवॉर्ड नहीं देते. मुझे याद है कि धरम जी ने एक बार बताया था कि वो अवॉर्ड शोज़ के लिए नया सूट और टाई पहनते थे. इस उम्मीद में कि उन्हें कोई अवॉर्ड मिलेगा. लेकिन उन्हें कभी अवॉर्ड नहीं मिलता था. वो कहते थे, ‘मुझे लगता है कि मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा ही नहीं हूं’. हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ है. 

अनिल ने आगे कहा कि उन्होंने सुना है कि अवॉर्ड शोज़ में लॉबिइंग और PR की ज़रूरत पड़ती है. उनका कहना है कि वो एक पॉलिटिकल इंसान नहीं. इसलिए उन्होंने कभी भी अवॉर्ड के लिए लॉबिइंग नहीं की. अपनी बात के आखिरी में उन्होंने कहा कि वो बीते 40 सालों से फिल्में बना रहे हैं. वो फिल्में चाहे अच्छी बनें या बुरी, लेकिन वो अपने दिल से बनाते हैं. उन्हें खुशी होती है जब ऑडियंस उनकी फिल्मों पर प्यार लुटाती है. 

Advertisement

‘गदर 2’ को भले ही क्रिटिक्स की शाबाशी नहीं मिली. लेकिन जनता का प्यार और पैसा भरपूर मिल रहा है. 11 अगस्त के दिन फिल्म तगड़ी ओपनिंग के साथ खुली. उसके बाद 20 दिन के अंदर 474.5 करोड़ रुपए कमा डाले. ‘पठान’ के बाद साल 2023 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन बैठी. ‘गदर 2’ से इतर अनिल शर्मा के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो दो फिल्मों पर काम शुरू करने वाले हैं. पहली फिल्म वो नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को लेकर बनाने वाले हैं. अगली फिल्म है ‘अपने 2’. उस फिल्म में वो धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करन देओल को साथ लाने वाले हैं.  

वीडियो: गदर 2 के बाद अनिल शर्मा इन दो बड़ी फिल्मों पर काम करने वाले हैं

Advertisement