The Lallantop

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के पहले गाने ने लोगों के साथ धोखा कर दिया!

Allu Arjun की फिल्म 'Pushpa 2' का पहला गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम है Pushpa Pushpa. फैन्स बोले, नहीं है 'श्रीवल्ली' और 'ऊं अंटावा' वाला मज़ा.

Advertisement
post-main-image
'पुष्पा 2' के पहले गाने 'पुष्पा पुष्पा' के एक सीन में अल्लू अर्जुन.

साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 का नाम सबसे ऊपर है. मेकर्स ने इस फिल्म का बज अभी से बनाना शुरू कर दिया है. आज फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है. इस गाने का नाम है Pushpa Pushpa. अभी इस गाने का सिर्फ लिरिकल वर्ज़न रिलीज हुआ है. यानी प्रॉपर वीडियो नहीं है. बीच-बीच में गाने की क्लिप्स चल रही हैं, जिस पर गाने के बोल लिखे हुए हैं. इस गाने को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ा, मलयालम और बांग्ला भाषाओं में रिलीज़ किया गया है. ‘पुष्पा 2’ वो पहली पैन-इंडिया फिल्म होगी, जिसे बांग्ला में भी रिलीज़ किया जा रहा है. ख़ैर, ‘पुष्पा पुष्पा’ गाना 1 मई को रिलीज़ किया गया है. इसकी कहानी है कि 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है. 'पुष्पा' में अल्लू यानी पुष्पराज का किरदार मजदूर कम्युनिटी को रिप्रेजेंट करता है. इस गाने को नेशनल अवॉर्ड विनर म्यूजिक डायरेक्टर Devi Sri Prasad उर्फ DSP ने कंपोज किया है. 

Advertisement

‘पुष्पा पुष्पा’ के हिंदी वर्ज़न को मीका सिंह और नकाश अजीज़ ने मिलकर गाया है. इस गाने को सुनकर ऐसा लगता है कि इसे साउथ और बॉलीवुड का फ्यूजन बनाने की कोशिश की गई है. ताकि दोनों इलाकों के लोग इससे रिलेट कर सकें. गाने में सिंगर्स की आवाज़ को थोड़ा एनिमेटेड भी रखा गया है. गाने में अल्लू अर्जुन के स्वैग से लेकर अटपटे डांस स्टेप्स, सबकुछ हैं. बावजूद इसके इस गाने में वो फील नहीं आ पाती है. पब्लिक को ‘पुष्पा- द राइज़’ के ‘श्रीवल्ली’ और ‘ऊ अंटवा’ जैसे गाने रट गए थे. इसलिए ‘पुष्पा 2’ के पहले गाने से भी उम्मीदें थीं. मगर ‘पुष्पा पुष्पा’ को सुनने के बाद ऐसी वाइब नहीं आती कि ये उसी फ्रैंचाइज़ का गाना है.  इस गाने पर पब्लिक की प्रतिक्रिया है, वो आप नीचे देख सकते हैं-

Advertisement

'पुष्पा- द राइज' का माहौल बनाने में गानों की बड़ी भूमिका रही थी. 'पुुष्पा 2' का पहला गाना वैसा बज़ नहीं बना पाया है. इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि अभी इस गाने का सिर्फ लिरिकल वर्ज़न आया है. हो सकता है कि वीडियो वर्ज़न देखने के बाद  दर्शकों को कुछ अलग फील आए. ऐसा होता है या नहीं, ये तो समय बताएगा. हालांकि सोशल मीडिया पर अभी से ही अल्लू अर्जुन के जूते वाला स्टेप (Shoe drop Step) वायरल होने लगा है. 

'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदन्ना, फहाद फासिल, प्रकाश राज और सुनील जैसे एक्टर्स ने काम किया है.  

वीडियो: 'पुष्पा 2' के टीज़र में क्या-क्या दिखा?

Advertisement

Advertisement