Allu Arjun की Pushpa 2 ने रिलीज़ के बाद से ही रंग दिखाना शुरू कर दिया है. देशभर में शुरू हुए अर्ली मॉर्निंग शोज़ और रिलीज़ से पहले हुए पेड-प्रीव्यूज़ के बाद आधे दिन में ही 'पुष्पा 2' का कलेक्शन हवा से बातें कर रहा है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही इसकी कमाई का अंदाज़ा लगाया जा रहा था. मगर फिल्म खुलने के बाद ये पता चल रहा है कि ये पिक्चर नया इतिहास रचने जा रही है.
आधे दिन में 'पुष्पा 2' की कमाई हाफ सेंचुरी पार!
Allu Arjun की Pushpa 2 ने आधे दिन में ही इतनी कमाई कर डाली जितनी दूसरी फिल्में पहले वीकेंड में कमाती हैं.


ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक खबर के लिखे जाने तक यानी 05 दिसंबर को दोपहर के करीब 01 बजे तक 'पुष्पा 2' ने देशभर से 52.73 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस कलेक्शन में 'पुष्पा 2' का पेड प्रिव्यू का कलेक्शन भी जुड़ा हुआ है. ये सिर्फ इंडिया का कलेक्शन है. जो बहुत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है. यही स्पीड रही तो शाम से पहले ही ये फिल्म इंडिया में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. जो अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड होने वाला है.
'पुष्पा 2' से पहले ये रिकॉर्ड प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' के नाम है. राजामौली की इस फिल्म ने पहले दिन इंडिया में 138.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. इसके बाद भी राजामौली की फिल्म RRR का नाम है. जिसने पहले दिन इंडिया में 134.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. केजीएफ 2 ने 131 करोड़ और 'कल्कि 2898 AD' ने 104 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी.
शुरुआती रुझान देखकर तो लग रहा है कि 'पुष्पा 2', 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस हिसाब से फिल्म का बज़ है ये पिक्चर 'बाहुबली 2' तक का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. ये इंडिया में सबसे ज़्यादा ओपनिंग पाने वाली बन सकती है. ख़ैर, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म वर्ल्ड वाइड 238 करोड़ रुपये से खुलेगी. जिसमें सबसे ज़्यादा कलेक्शन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होगी.
कमाल की बात तो ये है कि साउथ से इतर नॉर्थ इंडिया में भी पिक्चर का ज़बरदस्त क्रेज़ है. यहां से भी पिक्चर बढ़िया कलेक्शन कर सकती है. ख़ैर, 05 दिसंबर की शाम को भी इसके शोज़ में बंपर भीड़ होगी. जिससे इसका कलेक्शन और तेज़ी से बढ़ेगा. हम आपको फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी बताएंगे. साथ ही 'पुष्पा 2' से जुड़ी तमाम जानकारियां देते रहेंगे. आप जुड़े रहिए.
वीडियो: 'पुष्पा 2' को अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने जा रही है






















