The Lallantop

'जय अल्लू अर्जुन' नहीं बोला, तो अल्लू अर्जुन के फैन्स ने एक शख्स को बुरी तरह पीटा

Allu Arjun के कथित फैन्स का एक वीडियो वायरल हो रहा. जहां कुछ लोग एक शख्स को पीट रहे हैं. उससे 'जय अल्लू अर्जुन' बुलवाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन के फैन्स ने उस शख्स को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसके नाक-मुंह से खून आने लगा.

Allu Arjun के कथित फैन्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक शख्स को बुरी तरह से पीट रहे हैं. उसे इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी नाक और मुंह से खून निकलता दिख रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये लोग अल्लू अर्जुन के फैन्स हैं. और पिट रहे शख्स को 'जय अल्लू अर्जुन' कहने पर मजबूर कर रहे हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सात-आठ लोग मिलकर एक शख्स को पीट रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये मामला बेंगलुरु के केआर पुरम का है. पिट रहे शख्स को 'एंटी अल्लू अर्जुन' कहा जा रहा है. जिसकी वजह से उसकी पिटाई की जा रही है. साथ ही उस शख्स से 'जय अल्लू अर्जुन' कहलवाने की कोशिश की जा रही है. इस वीडियो को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और पुलिस से एक्शन लेने को कहा. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

इस मामले में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. आखिरकार ये मारपीट शुरू कैसे हुई. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स की पिटाई हुई, वो प्रभास का फैन है. ये पहला मामला नहीं है, जिसमें एक स्टार के फैन, दूसरे स्टार के फैन के साथ मारपीट कर रहे हैं. साउथ में अमूमन ये चीज़ देखने को मिलती रहती है. इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि ये सही चीज़ है. स्टार्स तमाम मौकों पर अपने फैन्स से रिक्वेस्ट कर चुके हैं कि वो किसी किस्म की हिंसा में शामिल न हों. मगर उस फर्क पड़ता नज़र नहीं आ रहा. नॉर्थ इंडिया में सलमान खान और शाहरुख खान के फैन्स के बीच भी ऐसी ह तनातनी देखने को मिलती रहती है. मगर किसी स्टार के नाम के आगे ‘जय' लगाने वाला मामला पहली बार सामने आया है.  

ख़ैर, अल्लू अर्जुन इन दिनों विशाखापट्टनम में ‘पुष्पा: 2’ की शूटिंग में बिजी हैं. ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में अर्जुन के साथ फहाद फासिल और रश्मिका मंदन्ना भी नज़र आने वाले हैं. कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त का कैमियो होगा. मगर ये अपुष्ट खबरें हैं. 'पुष्पा 2' के बाद अल्लू अर्जुन, एटली के साथ एक फिल्म करने वाले है.
 

वीडियो: Allu Arjun ने कहा, Bollywood का बहुत ज़्यादा असर साउथ सिनेमा पर रहा है

Advertisement

Advertisement