Alpha के सेट पर Alia Bhatt और Bobby Deol के बीच किस बात पर बहस हो गई? क्या James Bond सीरीज़ की अगली फिल्म Bond 26 में Priyanka Chopra लीड होंगी? Dhurandhar Toxic Clash के कारण अब कौन सी फिल्म पोस्टपपोन हो गई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'अल्फा' के सेट पर बॉबी देओल से भिड़ पड़ीं आलिया, बीच-बचाव करने आदित्य चोपड़ा को आना पड़ा!
दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ गई.


# 'अल्फा' के सेट पर बॉबी देओल से भिड़ पड़ीं आलिया?
YRF स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फ़ा' के सेट से एक्टर्स के बीच तनातनी की ख़बर सामने आई है. 123 तेलुगु के मुताबिक सेट पर आलिया और बॉबी के बीच बहसबाज़ी हो गई. आलिया ने बॉबी के एक सीन में मेकर्स को बदलाव का सुझाव दिया. बॉबी इससे सहमत नहीं थे. इसी वजह से बहस हो गई. बात इतनी बढ़ गई, कि आदित्य चोपड़ा के हस्तक्षेप से ही शूटिंग दोबारा शुरू हो सकी.
# सिडनी स्वीनी की 'गनडम' में जेसन क्लार्क की एंट्री
पॉपुलर एनिमे सीरीज़ 'गनडम' पर लाइव एक्शन फिल्म बन रही है. सिडनी स्वीनी और नोआ सेंटिनियो के बाद अब जेसन क्लार्क को भी इसमें कास्ट किया गया है. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे हैं. इसे 'स्वीट टूथ' फेम जिम मिकल डायरेक्ट करेंगे.
# 'बॉन्ड 26' में प्रियंका चोपड़ा होंगी फीमेल लीड?
डेनी विलनव 'जेम्स बॉन्ड' सीरीज़ की अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं. इसके एक्टर्स की तलाश के बीच प्रियंका चोपड़ा का नया बयान काफ़ी वायरल है. वैरायटी को दिए हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने 'बॉन्ड 26' में कास्ट किए जाने हिंट दिया. हालांकि अभी मेकर्स की तरफ़ से कोई अपडेट नहीं आया है.
# पा रणजीत की तमिल वेब सीरीज़ करेंगी जान्हवी कपूर
तेलुगु फिल्मों के बाद जान्हवी कपूर तमिल सिनेमा में भी कदम रखने जा रही हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक उन्होंने नेटफ्लिक्स की एक तमिल वेब सीरीज़ साइन की है. इसे 'कबाली' फेम पा रणजीत डायरेक्ट करेंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी ने इस सीरीज़ के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
# 'धुरंधर 2'-'टॉक्सिक' के चलते 'दी पैराडाइज़' भी पोस्टपोन
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' से क्लैश टालने के लिए सुपरस्टार्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज़ डेट बदल दी. अब इस फेहरिस्त में नानी की इंटेंस एक्शन फिल्म 'दी पैराडाइज़' भी शामिल हो गई है. ये 26 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी. मगर मेकर्स ने 12 फरवरी को अनाउंस किया कि अब वो इसे 21 अगस्त को लाएंगे. राघव जुयाल इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे. इसे श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है.
# RSS पर बनी फिल्म 'शतक' का ट्रेलर आया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के 100 वर्षीय यात्रा पर एक फिल्म बनी है. टाइटल है 'शतक'. इसका ट्रेलर रिलीज़ किया गया है. अजय देवगन फिल्म के नैरेटर हैं. ट्रेलर की शुरुआत होती हैं महात्मा गांधी की हत्या की ख़बर से. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी RSS को इसका दोषी ठहराती हैं. संघ की स्थापना क्यों हुई थी? इसके सिद्धांत क्या हैं? यही इस फिल्म का बेसिक प्लॉट है. आशीष मॉल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: स्पाई यूनिवर्स को बचाने के लिए किसके पास पहुंचे आदित्य चोपड़ा?

















.webp?width=120)


