The Lallantop

'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना की आने वाली 5 फिल्में, जो उन्हें दोबारा सुपरस्टार बना देंगी

2026 में अक्षय खन्ना की 4 से 5 फिल्में रिलीज़ हो सकती हैं. एक फिल्म में वो सनी देओल के साथ भी नज़र आने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' की रिलीज़ के बाद से अक्षय खन्ना का फैनबेस और मजबूत हो गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अक्षय खन्ना ने फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा है और उनकी भूमिका का खासा प्रभाव रहा है।
  • अक्षय खन्ना ने अपने करियर के दूसरे चरण में सोच-समझकर चुनिंदा रोल्स किए हैं, जिसके कारण उनकी फिल्मों की संख्या पिछले समय में कम रही है।
  • 2026 में अक्षय खन्ना की 4 से 5 फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें 'धुरंधर 2', 'दृश्यम 3', 'महाकाली' शामिल हैं, जिससे उनके फैन बेस में वृद्धि होने की संभावना है।

Ranveer Singh की Dhurandhar में Akshaye Khanna मजमा लूट ले गए. अक्षय ने Rahman Dakait के किरदार में ऐसी संजीदा एक्टिंग की है कि देखने वाले उनकी दाद दिए बिना नहीं रह पाए. 'धुरंधर' के अलावा उन्होंने इस साल Chhaava में भी औरंगज़ेब के किरदार के लिए काफ़ी तारीफें बटोरी थीं. लेकिन ये सिर्फ शुरुआत है. आगे वो जिन फिल्मों पर काम कर रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है कि उनका फैनबेस और मजबूत होने वाला है. हम आपको अक्षय खन्ना की आने वाली उन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनकी रिलीज़ के बाद मार्केट में उनके नाम की तूती बोलेगी.   

Advertisement
# धुरंधर 2

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का डॉमिनेशन रहा है. रहमान डकैत के रूप में उनका डांस इस वक्त इंटरनेट पर हर तरफ़ वायरल है. बताया जा रहा है कि वो 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर: रीवेंज' में भी दिखलाई पड़ेंगे. हालांकि जिस तरह से मूवी का अंत हुआ है, उससे इसकी संभावना थोड़ी कम है. मगर पब्लिक को उम्मीद है कि छोटे रोल में ही सही मगर अक्षय ‘धुरंधर 2’ का भी हिस्सा होंगे. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी.

akshaye khanna
‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल.
# दृश्यम 3

'दृश्यम' भारत की सबसे सफ़ल फिल्म फ्रैंचाइज़ में से एक है. अजय देवगन और तबु की शतरंज के बीच इसके सीक्वल में अक्षय खन्ना की एंट्री ने माहौल को और नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया था. वो इसमें आईजी का रोल कर रहे हैं. 'दृश्यम 3', जो इस फ्रैंचाइज़ का फाइनल चैप्टर है, वहां अजय और उनका फेस-ऑफ होने वाला है. ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग 15 दिसंबर से शुरू होने वाली है. 

Advertisement
akshaye khanna
‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना.
# सेक्शन 84

कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 375' में अक्षय के काम को काफ़ी पसंद किया गया था. चर्चा है कि वो एक और कोर्टरूम फिल्म 'सेक्शन 84' में नज़र आएंगे. इसमें अमिताभ बच्चन, निमरत कौर, डायना पेंटी और अभिषेक बैनर्जी भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं.

# इक्का

1997 में सनी देओल और अक्षय खन्ना ने 'बॉर्डर' फिल्म में साथ काम किया था. खबर है कि दोनों 28 साल बाद एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म में नज़र आएंगे. 'इक्का' नाम की ये एक्शन थ्रिलर मूवी डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज़ होगी. इसे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं.  

akshaye khanna
‘इक्का’ में अक्षय खन्ना और सनी देओल (AI जनरेटेड तस्वीर)
# महाकाली

इस लाइन-अप में अक्षय की सबसे इंट्रेस्टिंग मूवी है 'महाकाली' है. इसकी सबसे बड़ी वजह है फिल्म में उनका लुक. वो इस मूवी में असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे. बीते दुर्गा पूजा पर इस फिल्म से उनका कैरेक्टर पोस्टर रिलीज़ किया गया था. इसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है. कई तो उन्हें अमिताभ बच्चन से कन्फ्यूज कर बैठे. बता दें कि ये फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है. दिसंबर में इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी. ये फिल्म भी 2026 में रिलीज़ होने वाली है.

Advertisement
akshaye khanna
‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना.

इनके अलावा उनके खाते में एक अनटाइटल्ड स्पाय थ्रिलर भी है. इसमें वो दोबारा विलन का रोल करने वाले हैं. फिलहाल इसे लेकर अधिक डिटेल उपलब्ध नहीं है. बॉबी देओल की तरह ही अक्षय खन्ना ने अपने करियर के दूसरे फेज़ में तगड़ा कमबैक किया है. बावजूद इसके वो अपने रोल्स को बहुत सोच-समझकर चुन रहे हैं. अब तक वो साल भर में एकाध मूवीज़ में ही नज़र आ रहे थे. मगर 2026 में उनकी 4 से 5 फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं.

वीडियो: सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना, 'छावा' के बाद इस बड़े प्रोजक्ट का हिस्सा बनेंगे

Advertisement