The Lallantop

'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को ताना मारा-"एक सोलो फिल्म करके दिखाओ"

साल 2025 में अक्षय की दो फिल्में सुपरहिट हुईं, 'छावा' और 'धुरंधर'. ये दोनों ही मल्टी-स्टारर फिल्में थीं.

Advertisement
post-main-image
'दृश्यम 3' में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को कास्ट करने की खयाबेरिन भी चल रही हैं.

Akshaye Khanna पिछले कुछ समय से काफ़ी चर्चा में हैं. पहले उन्होंने Dhurandhar में अपनी एक्टिंग से तारीफ़ बटोरी. फिर Drishyam 3 छोड़कर विवादों में आ गए. उनके इस प्रोजेक्ट से बाहर होने के इर्द-गिर्द काफ़ी खबरें उड़ रही हैं. मगर अब फिल्म के डायरेक्टर Abhishek Pathak ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने बताया कि एक्टर ने 'धुरंधर' की रिलीज़ से पहले ही उनकी फिल्म छोड़ दी थी. हालांकि अभिषेक ने अक्षय को ताना मारते हुए कहा कि उन्हें कोई सोलो फिल्म करनी चाहिए. 

Advertisement

ई-टाइम्स से हुई बातचीत में अभिषेक कहते हैं,

"मुझे लगता है कि उनके आसपास के लोगों ने उन्हें ये कहना शुरू कर दिया कि वो अब सुपरस्टार बन गए हैं और उन्हें सिर्फ़ अपने बारे में सोचने वाली फिल्में करनी चाहिए. तो मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहता हूं और कहता हूं कि वो एक सोलो फिल्म करके दिखाएं."

Advertisement

वो आगे कहते हैं,

"जब अक्षय के पास कोई जवाब नहीं होता, तो उन्हें समझ नहीं आता कि वो क्या कहें. ये थोड़ी बेवकूफी वाली बात है क्योंकि हम बहुत समय से एक-दूसरे को जानते हैं. मैंने बात सुलझाने की कोशिश करना छोड़ दिया है. मुझे लगता है कि अभी उनसे बात करने का कोई फायदा नहीं है. वो किसी और ही दुनिया में हैं.”

अक्षय ने 2025 में दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. पहली है 800 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी 'छावा'. वहीं दूसरी एक हज़ार करोड़ से ज्यादा छाप चुकी 'धुरंधर'. दोनों फिल्मों में अक्षय के काम की तारीफ़ हुई है. मगर ये दोनों ही मल्टीस्टारर फिल्में हैं. रही 'दृश्यम 3' की बात, तो वो भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है.

Advertisement

अभिषेक ने अक्षय को सोलो फिल्म करने का चैलेंज इसलिए दिया क्योंकि उनकी सोलो फिल्में खास चली नहीं हैं. पिछले एक दशक में अक्षय के वही किरदार और फिल्में लोगों को याद रहे, जिनमें उनके साथ अन्य स्टार्स भी मौजूद थे. बता दें कि 'धुरंधर' 05 दिसंबर को रिलीज़ हुई है. ऐसे में कहा जा रहा था कि ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद अक्षय ने ‘दृश्यम 3’ छोड़ने का फैसला किया. मगर अभिषेक के मुताबिक ऐसा नहीं था. उन्होंने ‘धुरंधर’ की रिलीज़ से एक दिन पहले ही ‘दृश्यम 3’ छोड़ दी थी. अभिषेक ने बताया कि अक्षय ने 'दृश्यम 3' का कॉन्ट्रैक्ट नवंबर 2025 में ही साइन किया था. उन्हें फिल्म की कहानी, लुक, कॉस्टयूम और नैरेशन, सब खूब पसंद आया था. हालांकि उन्होंने शूटिंग शुरू होने से 5 दिन पहले ही खुद को इस मूवी से अलग कर लिया था. ऐसा करने के पीछे अक्षय की तरफ़ से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है. हालांकि मेकर्स ने उन पर कई तरह के आरोप लगाए. उनके मुताबिक अक्षय ने फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपये की फीस मांगी, और साथ ही विग लगाने की शर्त भी रखी. मेकर्स का कहना है कि वो इन मांगों पर राज़ी नहीं हुए और अक्षय ने उनकी फिल्म छोड़ दी.   

वीडियो: अक्षय खन्ना के फीस की वजह से अजय देवगन की 'दृश्यम 3'में क्या पेंच फंस गया?

Advertisement