The Lallantop

कैनेडियन नागरिकता छोड़ने पर बोले अक्षय- 'जल्द इंडियन पासपोर्ट आ रहा'

''कैनेडियन पासपोर्ट होने का मतलब ये नहीं कि मैं कम भारतीय हूं. मैं पूरी तरह इंडियन हूं.''- अक्षय कुमार

Advertisement
post-main-image
HT समिट 2022 के दौरान स्टेज पर बैठे अक्षय कुमार. दूसरी तरफ तिरंगे के साथ अक्षय.

Akshay Kumar की कैनेडियन नागरिकता जनता के बीच चर्चा का विषय बना रहता है. वो ट्रोल किए जाते हैं. इंटरव्यू में उनसे इस बाबत सवाल किया जाता है. मगर अब अक्षय कुमार कैनेडियन सिटिज़ेनशिप छोड़ भारतीय नागरिक बनने जा रहे हैं. उन्होंने हालिया इंटरव्यू में इस सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर दिया है. हालांकि अक्षय का नागरिकता विवाद पर ये कहना है कि कैनेडियन पासपोर्ट उन्हें कम भारतीय नहीं बना देता. क्योंकि वो वहां की नागरिकता लेने के बावजूद इंडिया में ही रहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अक्षय कुमार हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में पहुंचे थे. यहां उनसे पूछा गया कि भारतीय नागरिक बनने की उनकी तैयारी कहां तक पहुंची. इसके जवाब में अक्षय ने कहा-

''कैनेडियन पासपोर्ट होने का मतलब ये नहीं कि मैं कम भारतीय हूं. मैं पूरी तरह इंडियन हूं. मैं (कैनेडियन) पासपोर्ट हासिल करने के बावजूद पिछले 9 साल से यहीं (इंडिया में) हूं. अब मैं, क्या हुआ, क्यों हुआ, मेरी फिल्म नहीं चल रही थीं, ब्ला ब्ला टाइप की बहस में नहीं जाना चाहता.''

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के ही 2019 वाले एडिशन में अक्षय ने नागरिकता विवाद पर गंभीरता से बात की थी. उन्होंने इस मसले को अड्रेस किया था. और भी वजह बताई थी. जब उनसे पूछा गया कि उनके पास इंडियन पासपोर्ट कब तक आएगा. अक्षय कहते हैं-

''जी, मैंने 2019 में कहा था कि मैंने उसके अप्लाई कर दिया है. फिर उसके बाद पैंडेमिक आ गया. उसके दो-ढाई साल तक सबकुछ बंद हो गया. अभी मेरा कनैडियन नागरिकता छोड़ने वाला लेटर आ गया है. और बहुत जल्द पूरा (इंडियन) पासपोर्ट भी आ जाएगा.'' 

अक्षय कुमार से जब पूछा गया था कि उन्होंने कैनडा की नागरिकता क्यों ली, तो वो कहते हैं कि उनकी फिल्में नहीं चल रही थी. इसलिए उन्होंने सोचा कि इंडिया में कुछ नहीं होगा, तो वो कैनडा में अपना कुछ जुगाड़ करेंगे. वहां उनके कुछ जानकार औऱ दोस्त-साथी लोग रहते हैं. यही सोचकर उन्होंने कैनडा की सिटिज़ेनशिप ले ली थी. मगर फिर उनकी फिल्में चलने लगीं. इसलिए वो यहीं रह गए. कभी सेटल होने कैनडा गए ही नहीं.

Advertisement

अक्षय कुमार ने इसी इवेंट में साल में चार-पांच फिल्में करने पर भी बात की थी. उनका कहना था कि उन्हें काम मिलता है, तो वो करते हैं. वो किसी से कुछ चोरी नहीं करते. बकौल, अक्षय उन्हें ये समझ नहीं आता कि इसमें गलत क्या है. खैर, अक्षय कुमार इस साल अब तक पांच फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं. ये फिल्में हैं- 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन', 'कठपुतली' और 'राम सेतु'. 

वीडियो देखें: सुनील और परेश रावल की 'हेरा-फेरी' में काम क्यों नहीं कर रहे अक्षय कुमार?

Advertisement