साल में 4-5 फिल्में करने पर बोले अक्षय कुमार- 'इसमें गलत क्या है, चोरी थोड़ी कर रहा हूं!'
बोनी कपूर के 25 दिनों में फिल्म निपटाने वाले बयान पर भी अक्षय कुमार ने सफाई दी है.
.webp?width=210)
Akshay Kumar शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट 2022 में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां उन्हें सुपरस्टार Ram Charan के साथ स्टेज शेयर किया. अक्षय पर लंबे समय से ये आरोप लग रहे हैं कि वो साल में चार-पांच फिल्मों पर काम करते हैं. इससे उनकी फिल्मों की क्वॉलिटी प्रभावित होती है. साथ ही ये भी कहा गया कि इस साल अक्षय की फिल्मों के फ्लॉप होने का भी यही कारण है. क्योंकि पब्लिक हर दूसरे महीने उनकी फिल्म देखकर उबने लगी है. इस पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि वो ज़्यादा काम कर रहे हैं, तो इसमें बुराई क्या है. वो किसी से चोरी तो नहीं कर रहे.
HTLS 2022 में अक्षय से पूछा गया कि वो चार में चार-पांच फिल्मों पर क्यों और कैसे काम कर लेते हैं. इसके जवाब में अक्षय ने कहा-
अक्षय कुमार के काम करने के तरीके को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है. आलोचना होती है. पहली बार अक्षय कुमार ने इस मामले इतना खुलकर अपनी राय रखी है. इस बातचीत में वो आगे कहते हैं-
पिछले दिनों जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' के प्रमोशन के लिए जाह्नवी के साथ बोनी भी कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे. बोनी 'मिली' के प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने इस शो पर कह दिया कि वो कुछ स्टार्स को जानते हैं, जो 25 दिन में फिल्मों की शूटिंग निपटा देते हैं. और पैसे पूरे लेते हैं. बोनी का मानना है कि ये सही तरीका नहीं है फिल्मों में काम करने का. फिल्म बनाना पैशन का काम है. कुछ लोगों ने इसे पैसे का काम बना दिया. हालांकि इस बातचीत में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. बहुत सारे लोगों ने ये कहा कि बोनी शायद ये बात अक्षय कुमार के बारे में कह रहे हैं.
HT सम्मिट के दौरान अक्षय से इस बाबत भी सवाल पूछा गया. 30-40 दिन में फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के मसले पर अक्षय सफाई देते हुए कहते हैं-
2022 में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं. 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज', ‘रक्षाबंधन’, 'कठपुतली' और ‘राम सेतु’. तीन फिल्में थिएटर्स में रिलीज़ हुईं और फ्लॉप रहीं. 'कठपुतली' को सीधे डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया था. इसलिए उसकी सफलता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.
अक्षय कुमार कुछ दिनों से 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों के सीक्वल से अलग होने को लेकर खबरों में बने हुए हैं.
वीडियो देखें: सुनील और परेश रावल की 'हेरा-फेरी' में काम क्यों नहीं कर रहे अक्षय कुमार?

.webp?width=60)

