The Lallantop

'गदर 2' से टक्कर के बावजूद अक्षय की OMG 2 ने अच्छी कमाई कर डाली

सेंसर बोर्ड के A सर्टिफिकेट और सिनेमाघरों में 'गदर 2' की मोनोपली ने अक्षय की OMG 2 को भारी नुकसान पहुंचाया.

Advertisement
post-main-image
OMG 2 के एक सीन में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी.

Akshay Kumar की Oh My God 2 को रिलीज़ से पहले भारी मुश्किलों से गुज़रना पड़ा. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करवा दिए. थिएटर्स में OMG 2 का क्लैश Sunny Deol की Gadar 2 के साथ हुआ. इस सब के बावजूद फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई कर ली है. OMG 2 ने 10.26 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली है. OMG 2 के साथ मसला ये है कि अच्छे विषय पर बनी प्रासंगिक फिल्म है. अगर 'गदर 2' के साथ इसकी टक्कर नहीं होती, तो फिल्म 20 करोड़ या उससे ऊपर भी जा सकती थी.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

OMG 2 को काफी पॉज़िटिव रिव्यूज़ मिले हैं. मगर फिल्म का भविष्य वर्ड ऑफ माउथ से तय होगा. वर्ड ऑफ माउथ तब काम करेगा, जब ज़्यादा से ज़्यादा लोग फिल्म देखने जाएंगे. उसके बारे में आकर अपने आसपास के लोगों को बताएंगे. मगर 'गदर 2' की वजह से वो संभव नहीं हो पा रहा. क्योंकि अधिकतर लोग वही फिल्म देखने जा रहे हैं.

Advertisement

OMG 2 को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. इसलिए फिल्म की टार्गेट ऑडियंस, जो कि स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स हैं, वो ये फिल्म नहीं देख पा रहे. OMG 2 का स्क्रीन काउंट भी फिल्म की कमाई पर काफी असर डाल रहा है. 'गदर 2' को देशभर के 4000 से 4500 सक्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है. वहीं OMG 2 को मात्र 1750 स्क्रीन्स मिले हैं. जो कि अक्षय कुमार की फिल्म होने के नाते बेहद कम है. OMG 2 में पंकज त्रिपाठी लीड रोल कर रहे हैं. अक्षय कुमार ने एक्सटेंडेड कैमियो से थोड़ा बड़ा रोल किया है. ये चीज़ भी टिकट खिड़की पर फिल्म की परफॉरमेंस को प्रभावित कर रही है.  

उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड के अगले दिनों में OMG 2 की कमाई बेहतर होगी. जैसे-जैसे 'गदर 2' का भौकाल कम होगा, OMG 2 के लिए चीज़ें बेहतर होंगी. क्योंकि 'गदर 2' जहां टेंटपोल फिल्म है. वहीं OMG 2 सेक्स एड्यूकेशन जैसे अहम मसले पर बात कर रही है.

अक्षय कुमार ने 2021 में आई 'सूर्यवंशी' के बाद से कोई हिट पिक्चर नहीं दी है. रोहित शेट्टी डायरेक्टेड 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन 26.29 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. वो भी तब जब पैंडेमिक की वजह से सिनेमाघरों में 50 परसेंट ऑक्यूपेंसी चल रही थी. थिएटर्स में रिलीज़ हुई अक्षय की पिछली पांच फिल्मों की पहले दिन की कमाई आप नीचे देख सकते हैं-

Advertisement

1) सेल्फी- 2.55 करोड़ रुपए 
2) राम सेतु- 15. 25 करोड़ रुपए 
3) रक्षा बंधन- 8. 20 करोड़ रुपए 
4) सम्राट पृथ्वीराज- 10. 70 करोड़ रुपए 
5) बच्चन पांडे-  13.25 करोड़ रुपए

2011 में Oh My God नाम की फिल्म आई थी. OMG 2 उसका सीक्वल है. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान शिव के दूत का रोल किया है. उनके अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को 'रोड टु संगम' बनाने वाले अमित राय ने डायरेक्ट किया है. OMG 2 में सेक्स एड्यूकेशन जैसे विषय को इतनी संवेदनशीलता से डील करने के लिए उनकी बहुत तारीफ हो रही है. 

वीडियो: आदिपुरुष विवाद की वजह से अक्षय कुमार की OMG 2 को नुकसान पहुंच रहा है

Advertisement