The Lallantop

अच्छे रिव्यूज़ के बावजूद अक्षय की 'सरफिरा' को कमज़ोर ओपनिंग मिली, कई जगह शो तक कैंसल करने पड़ गए!

Akshay Kumar की Sarfira को Selfiee और Mission Raniganj से भी हल्की ओपनिंग मिली है.

Advertisement
post-main-image
बीते कुछ समय से अक्षय की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं.

12 जुलाई को Akshay Kumar की फिल्म Sarfira रिलीज़ हुई. ये Suriya की तमिल फिल्म Soorarai Pottru का हिंदी रीमेक है. ओरिजनल फिल्म की डायरेक्टर Sudha Kongara ने ही हिंदी रीमेक को डायरेक्ट किया है. फिल्म को पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. उसके बावजूद इसकी ओपनिंग बहुत हल्की रही. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि ‘सरफिरा’ ने पहले दिन सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये कमाए. जबकि ‘सेल्फी’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी उनकी पिछली फिल्मों को इससे ज़्यादा ओपनिंग मिली थी. बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप हुई थीं. ‘सेल्फी’ ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘मिशन रानीगंज’ के ओपनिंग डे कलेक्शन 2.8 करोड़ रुपये रहा था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

साल 2021 में आई ‘सूर्यवंशी’ के बाद अक्षय की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली है. उनकी पिछली रिलीज़ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक बड़े स्केल की एक्शन फिल्म थी. फिल्म को करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को 15.5 करोड़ रुपये  की ओपनिंग मिली थी. इंडिया में ये 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर सकी. ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सेल्फी’ और ‘मिशन रानीगंज’ से पहले आई ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘बेल बॉटम’ जैसी फिल्मों के आगे भी फ्लॉप का टैग लग गया था. हालांकि इन फिल्मों को अच्छे रिव्यूज़ नहीं मिले थे. जबकि ‘सरफिरा’ में अक्षय के काम की तारीफ हो रही है. मेकर्स को भी ये भरोसा था कि वर्ड ऑफ माउथ का असर फिल्म के कलेक्शन पर देखने को मिलेगा. हालांकि अभी तक ऐसा होता नहीं दिख रहा है. ‘सरफिरा’ को सही कमाई करने के लिए वीकेंड पर बड़ी वापसी करनी होगी. 

Advertisement

बाकी ट्रेड रिपोर्ट्स में कहीं भी अक्षय की फिल्म के लिए गुड न्यूज़ नहीं आ रही है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कम बुकिंग के चलते कई सिनेमाघरों से ‘सरफिरा’ के शोज़ हटा दिए गए थे. बता दें कि रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया कि ऐसा किस जगह हुआ है. ‘सरफिरा’ के लिए बड़ा कमबैक करना आसान नहीं होने वाला. इसकी सबसे बड़ी वजह प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ है. ‘कल्कि’ के मेकर्स ने बताया कि उनकी फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज़्यादा छाप चुकी है. अभी भी फिल्म की रफ्तार के थमने के कोई निशान नज़र नहीं आ रहे हैं. उसके अलावा वर्ड ऑफ माउथ के चलते धर्मा की फिल्म ‘किल’ का बज़ भी बन रहा है. लक्ष्य ललवानी और राघव जुयाल की फिल्म ने 11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.              
 

वीडियो: अक्षय कुमार ने रोकी अपनी फीस, बोले BMCM की क्रू का बकाया क्लीयर करो

Advertisement
Advertisement