इज़रायल और हमास के बीच छिड़ी जंग पर दुनियाभर से लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं. कहीं लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ जगहों पर इजरायल के सपोर्ट में नारेबाजी हो रही है. कई बड़े नेता और अभिनेता भी इस विषय पर अपनी राय रख रहे हैं. रिसेंटली अक्षय कुमार ने इस घटना पर अपनी बात कही है.
इज़रायल-हमास मुद्दे पर अक्षय कुमार का भी बयान आ गया
इज़रायल और हमास के बीच छिड़ी जंग पर दुनियाभर से लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं. रिसेंटली अक्षय कुमार ने इस घटना पर अपनी बात कही है.
.webp?width=360)

'मिशन रानीगंज' के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार टाइम्स नाउ पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपने पासपोर्ट और एक पान-मसाला ब्रैंड के ऐड को लेकर बात की. साथ ही इज़रायल और हमास के बीच छिड़ी जंग के बारे में भी अपनी राय रखी. जब उनसे पूछा गया कि वो इस झगड़े के बारे में क्या सोचते हैं, तो अक्षय ने कहा,
''किसी भी तरह का आतंकवाद गलत है. जो भी हो रहा है, वो बहुत बुरा और बहुत गलत है. मैं आशा करता हूं जल्द ही सबकुछ रुक जाए और नॉर्मल हो जाए. बस मैं इसी तरह शांति की प्रार्थना कर सकता हूं.''
अक्षय ने कहा,
''बच्चों और महिलाओं के प्रति हो रहा किसी भी तरह का अत्याचार गलत है.''
अक्षय को हाल ही में इंडियन पासपोर्ट मिला है. इसे लेकर भी कई कॉन्ट्रोवर्सी हुई. अक्षय ने इस बारे में भी बात की. बताया कि इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के डेढ़ से दो साल बाद उन्हें ये मिला. कोरोना और लॉकडाउन की वजह से इसका प्रॉसेस लंबा खिंच गया. अक्षय ने कहा,
''इंडिया में मेरी जान बसती है. आखिरी बार मैं कनाडा करीब आठ साल पहले गया था. मैं इंडिया में अपने सारे टैक्स भर रहा था, मगर मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मेरे कनाडियन पासपोर्ट से किसी पर असर पड़ेगा.''
अक्षय ने 'मिशन रानीगंज' के नाम बदलने पर भी बात की. अक्षय ने कहा,
''इंडिया और भारत दोनों एक ही तो हैं. फिल्म की टीम ने नाम बदलने पर सिर्फ चार या पांच मनट तक चर्चा की. इंडिया, भारत और हिन्दुस्तान सब सेम ही हैं.''
'मिशन रानीगंज' फिल्म का नाम पहले 'कैप्सूल गिल' रखा गया था, मगर बाद में इसे बदल दिया गया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. चौथे दिन मूवी ने सिर्फ 1.25 करोड़ रुपए कमाए. चार दिनों में मूवी ने टोटल 13.85 करोड़ रुपए कमाए हैं.



















