The Lallantop

'दृश्यम 3' से अजय देवगन को मिली करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, वीकेंड पर कितने कमाए?

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'दृश्यम 3' ने टॉम क्रूज़ की 'डिग्गर' को भी पीछे छोड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
'दृश्यम' का विजय सलगांवकर, अजय देवगन के करियर के सबसे पॉपुलर कैरेक्टर्स में से एक है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने अपने पहले ओपनिंग वीकेंड में भारत में 211.80 करोड़ रुपए का ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन किया है, जो उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है।
  • फिल्म 'दृश्यम 3' का प्रदर्शन इस वजह से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह टॉम क्रूज की 'डिग्गर' जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म के मुकाबले उसी दिन रिलीज हुई थी, और कम बजट पर बनी बॉलीवुड फिल्म ने बेहतर कमाई की।
  • इसके परिणामस्वरूप, ट्रेड विशेषज्ञों का अनुमान है कि 'दृश्यम 3' कुल मिलाकर 650 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है, जिससे प्रोड्यूसर्स को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

Ajay Devgn ने Drishyam: The Conclusion से अपने करियर की सबसे ब्लॉकबस्टर ओपनिंग ले ली है. इस दौरान फिल्म ने Singham Again को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया. पहला वीकेंड खत्म होने तक ये मूवी वर्ल्डवाइड 270 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है. ये सेम डेट पर रिलीज़ हुई Tom Cruise स्टारर Digger से कहीं ज्यादा है.

Advertisement

'दृश्यम 3' 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. ट्रेड वेटरन तरण आदर्श की मानें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने 62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं रविवार को इसने भारत में नेट 52 करोड़ कमाए. दूसरी तरफ़, सैकनिल्क के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन नेट 62 करोड़ और ग्रॉस 74.40 करोड़ रुपए छापे हैं. इस तरह ये अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है. पहले ये रिकॉर्ड 'सिंघम अगेन' के नाम पर था, जिसने 52.20 करोड़ से शुरुआत की थी.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज़ के दूसरे दिन यानी शनिवार को 'दृश्यम 3' की कमाई थोड़ी घटी. फिर भी इसने 64.20 करोड़ रुपए कमा लिए. रविवार को ये आंकड़ा दोबारा 73.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. फिल्म का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस प्रकार है,

Advertisement

पहला दिन (शुक्रवार) - 74.40 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार) - 64.20 करोड़
तीसरा दिन (रविवार) - 73.20 करोड़

टोटल: 211.80 करोड़ (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

'दृश्यम 3' ओपनिंग वीकेंड पर भारत में 211.80 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. इन तीन दिनों में इसने ओवरसीज़ मार्केट से 61 करोड़ कलेक्ट किए. इस तरह फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 272.80 करोड़ रुपए पीट दिए हैं. तरण आदर्श के मुताबिक, ये 'धुरंधर 2' के बाद 2026 का हाइएस्ट वीकेंड कलेक्शन है. खास बात ये है कि 02 अक्टूबर को टॉम क्रूज़ की 'डिग्गर' भी सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. मगर वो शुरुआती वीकेंड पर वर्ल्डवाइड 20 मिलियन डॉलर यानी 192.48 करोड़ ही कमा पाई. ये 'दृश्यम 3' के मुकाबले काफी कम है.

Advertisement

अजय देवगन की इस मूवी को 100 करोड़ से कम के बजट पर बनाया गया है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की जैसी रफ़्तार दिख रही, ये रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट (ROI) के हिसाब से बॉलीवुड की सबसे प्रॉफिटेबल A लिस्ट मूवीज़ में से एक बन सकती है. इसे अपना बजट निकालने में केवल डेढ़ दिन का समय लगा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अपना रनटाइम पूरा करने तक ‘दृश्यम 3’ 650 करोड़ रुपए कमा सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो फिल्म के सभी प्रोड्यूसर्स को काफी तगड़ा मुनाफ़ा मिलेगा.

वीडियो: 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को क्या ताना मारा?

Advertisement