The Lallantop

मोहनलाल वाली फिल्म से अलग होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', मेकर्स ने खुद ही कहानी बता दी!

'दृश्यम 3' के मेकर्स ने ही फिल्म के राज खोल डाले!

Advertisement
post-main-image
'दृश्यम' को हिंदी, तमिल, तेलुगु, सिंहली और मैंडरिन भाषाओं में भी अडैप्ट किया जा चुका है.

Drishyam फ्रैंचाइज़ के ओरिजिनल यानी मलयालम वर्जन में Mohanlal ने काम किया है. वहीं हिंदी में Ajay Devgn लीड रोल में हैं. लंबे समय से दोनों लैंग्वेज की Drishyam 3 पर काम चल रहा था. मलयाली वर्जन 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. वहीं हिंदी के लिए दर्शकों को अभी चार महीनों तक वेट करना होगा. एक ही सब्जेक्ट पर बनी फिल्मों के दो अलग-अलग डेट्स पर आने पर लोगों को अक्सर उसकी कहानी पता चल जाती है. मगर 'दृश्यम 3' के केस में ऐसा नहीं होगा. वो इसलिए क्योंकि मेकर्स ने हिंदी वर्जन में ओरिजिनल फिल्म की तुलना में कई बदलाव कर दिए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बता दें कि मोहनलाल वाली 'दृश्यम' फिल्म सीरीज़ को जीतू जोसेफ ने लिखा और डायरेक्ट किया है. हिंदी वर्जन के पहले पार्ट के डायरेक्टर 'फोर्स' और 'मदारी' वाले निशिकांत कामत थे. वहीं इसके सेकेंड और थर्ड पार्ट की जिम्मेदारी अभिषेक पाठक को मिली. वो अपने पिता और पैनोरमा स्टूडियोज़ के फाउंडर कुमार मंगत पाठक के साथ मिलकर हिंदी वर्जन को प्रोड्यूस भी करते हैं. हाल ही में ANI से हुई बातचीत में उन्होंने 'दृश्यम' फ्रैंचाइज़ पर बात की. उन्होंने बताया कि सेम सब्जेक्ट पर होने के बावजूद हिंदी और मलयाली, दोनों के टोन, स्टाइल और स्ट्रक्चर में फर्क आ जाता है. हिंदी में मेकर्स नॉर्थ बेल्ट के हिसाब से कहानियों में बदलाव कर देते हैं, जिस कारण ये ओरिजिनल मूवी से अलग हो जाती है.

अपनी बात को समझाते हुए अभिषेक कहते हैं,

Advertisement

"आपको दोनों फिल्मों का फर्क तब समझ आएगा, जब आप हिंदी ट्रेलर देखेंगे. दृश्यम 2 की कहानी जहां खत्म हुई थी, दृश्यम 3 वहीं से शुरू होती है. मलयालम वर्जन भी उसी पॉइंट से आगे बढ़ेगा. हालांकि वो ज्यादा फैमिली ड्रामा टाइप है."

अभिषेक आगे कहते हैं,

"हिंदी दर्शकों की पसंद थोड़ी अलग है. हमने दृश्यम 2 में भी कुछ बदलाव किए थे, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया. इस बार भी हमने कहानी और स्क्रीनप्ले में बदलाव किए हैं. इसलिए दर्शकों को इसमें फर्क साफ नजर आएगा. दृश्यम 3 इस साल 02 अक्टूबर को रिलीज़ होगी. ये दृश्यम डे है. एक ऐसी तारीख जो फिल्म से जुड़ी हुई है. मुझे लगता है कि फिल्म का हिंदी वर्जन उसी दिन रिलीज़ होगा. फिलहाल हम इसकी तैयारी कर रहे हैं."

Advertisement

दूसरी तरफ़, जीतू जोसेफ ने मोहनलाल वाली ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म का प्लॉट रिवील कर दिया. उन्होंने बताया कि पहले दो भाग में लीड कैरेक्टर को पता था कि पुलिस और उस लड़के के माता-पिता उसके पीछे पड़े हैं. लेकिन थर्ड पार्ट में उसे कोई भनक तक नहीं कि उसके पीछे कौन आ रहा. वैसे, अब तक ये कहा जा रहा था कि 'दृश्यम 3' इस फ्रैंचाइज़ का फाइनल चैप्टर है. मगर मोहनलाल ने आगे और भी पार्ट्स आने का हिंट दिया है. मोहनलाल ने कहा कि लोग 'दृश्यम 4' एक्सपेक्ट कर सकते हैं और ये बात वो मजाक में नहीं कह रहे. यानी उनका किरदार इस पार्ट में भी पुलिस से बच जाएगा, इसकी पूरी संभावना है. हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को फिल्म देखकर तय करना चाहिए कि मेकर्स आगे इसका चौथा और पांचवां चैप्टर बनाएं या नहीं. यदि ऐसा कुछ हुआ, तो संभव है कि आने वाले समय में जनता को अजय देवगन वाली 'दृश्यम' के भी और चैप्टर्स देखने को मिल जाएं. 

वीडियो: 'दृश्यम 3' विवाद के बीच 'सेक्शन 375' के निर्माता ने भी अक्षय खन्ना पर आरोप लगाए हैं

Advertisement