The Lallantop

आदित्य धर ने दर्शक बटोरने के लिए 'धुरंधर 2' से सारे वॉयलेंट सीन्स हटा दिए?

फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है. मगर इसमें एक झोल है.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' का टीज़र 05 मार्च के आसपास रिलीज़ हो सकता है.

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया था. बावजूद इसके फिल्म ने ढेर सारे दर्शक बटोरे. Aditya Dhar फिलहाल इसके सीक्वल यानी Dhurandhar: The Revenge को रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच खबर उड़ी कि वो इस पार्ट के हिंसक सीन्स पर कैंची चला रहे हैं. ऐसा इसलिए ताकि उन्हें UA 16+ सर्टिफिकेट मिल सके. दावा किया जा रहा है कि वो ये सब ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के मक़सद से कर रहे हैं. क्योंकि A सर्टिफिकेट की वजह से 18 साल के कम उम्र के लोग पहले पार्ट को थिएटर्स में नहीं देख पाए थे. मगर इस पूरे प्रकरण में एक खेला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस चर्चा की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल एक सेंसर सर्टिफिकेट से हुई. उसे शेयर करने वाले लोगों ने दावा किया कि 'धुरंधर 2' को CBFC से हरी झंडी मिल गई है. वायरल स्क्रीनशॉट में फिल्म को A की जगह UA 16+ सर्टिफिकेट मिला बताया गया है. इससे फिल्म को हर उम्र का दर्शक देख सकता है. मगर 16 साल से कम उम्र वालों को इसे माता-पिता की मौजूदगी में ही देखना होगा. फिल्म की लंबाई भी 208 मिनट यानी 3 घंटे 28 मिनट की बताई गई. इस तरह फिल्म का रनटाइम पहले पार्ट से करीब 6 मिनट कम है.

dhurandhar
‘धुरंधर’ का UA 16 सर्टिफिकेट.

मगर इस दावे का असली सच कुछ और है. यदि आप सर्टिफिकेट को ध्यान से देखें तो इसमें फिल्म का नाम 'धुरंधर 2' या ‘धुरंधर- द रिवेंज’ नहीं, बल्कि 'धुरंधर' लिखा हुआ है. सेकेंड पार्ट के सर्टिफिकेट्स में उसका पूरा नाम यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' लिखा आएगा. सवाल उठता है कि क्या ये कोई फेक सर्टिफिकेट है? तो जवाब है- नहीं. ये पूरी तरह से असली सर्टिफिकेट है. सेंसर बोर्ड ने खुद भी इसे अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड किया है. इसमें फिल्म का रनटाइम भी करीब 6 मिनट घटा दिया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मेकर्स 'धुरंधर' को टीवी पर लाने की तैयारी कर रहे हैं. टीवी प्रीमियर से पहले भी फिल्मों को सेंसर प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. इस दौरान मेकर्स ने कई मार-काट वाले सीन्स को हटा दिया है. टीवी पर इस तरह के सीन्स को दिखाने की इज़ाज़त नहीं होती. यही कारण है कि फिल्म को UA 16 सर्टिफिकेट मिला है. 

Advertisement
dhurandhar
‘धुरंधर’ का A सर्टिफिकेट.

हालांकि CBFC की वेबसाइट पर फिल्म के नाम से एक और सर्टिफिकेट रिलीज़ किया गया है. वहां इसे A सर्टिफिकेट मिला है. साथ ही उसका रनटाइम भी 208.56 मिनट का है. यानी UA 16 वाले वर्जन से 56 सेकेंड अधिक. अब मेकर्स इस एडल्ट वर्जन को कहां लेकर आएंगे, ये तो वक्त ही बताएगा. मगर खबर लिखे जाने तक हम इतना ज़रूर बता सकते हैं कि 'धुरंधर 2' को अब तक सेंसर सर्टिफिकेशन प्रोसस शुरू नहीं हुआ. क्योंकि अब तक फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग जारी है. उसके बाद एडिट और पोस्ट-प्रोडक्शन होगा. तब जाकर फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास फिल्म को जमा करवाया जाएगा.  

वीडियो: 'धुरंधर 2' और ‘टॉक्सिक’ के बीच टल सकता था क्लैश, फिर क्या हुआ?

Advertisement
Advertisement