The Lallantop

"मैंने शाहरुख की जवान और पठान नहीं देखी"

आमिर ने बताया कि उन्हें सलमान और शाहरुख की कौनसी फिल्में सबसे ज़्यादा पसंद हैं.

Advertisement
post-main-image
आमिर ने बताया कि उन्हें सलमान की 'बजरंगी भाईजान' बहुत पसंद है.

सिनेमा जगत की तमाम ज़रूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# 'हरि हरा वीरा मल्लू' फिर से पोस्टपोन हुई

पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हरा वीरा मल्लू' पिछले कई सालों से लगातार खिसकती जा रही है. मेकर्स ने अनाउंस किया था कि ये फिल्म 12 जून को आएगी. मगर अब स्टेटमेंट रिलीज़ कर के बताया कि तय डेट पर फिल्म नहीं आ सकेगी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म को जिस स्केल पर खड़ा करना चाहते हैं, उसके लिए उन्हें थोड़ा समय और चाहिए.      

# ED ने डिनो मोरिया के घर छापेमारी की

'हाउसफुल 5' के एक्टर डिनो मोरेया मुंबई के मीठी रिवर डिस्टिलिंग स्कैम में फंस गए हैं. उन पर 65 करोड़ के एक स्कैम में शामिल होने का आरोप लगा है. इसी सिलसिले में आज ED ने उनके 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. इसमें उनके बांद्रा और कोच्चि वाले घर भी शामिल हैं.

Advertisement
# 'रामायण' की शूटिंग पर फिर लौटे रणबीर

रणबीर पिछले कुछ समय से संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में बिजी थे. मगर अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसमें वो क्लीन शेव्ड लुक में नजर आ रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रणबीर इस लुक के साथ दोबारा 'रामायण' के सेट पर लौट गए हैं. खबर है कि वो अगले कुछ दिनों तक फिल्मसिटी में ही इस फिल्म की शूटिंग करेंगे.

# अक्षय के साथ फिल्म नही करेंगे सिद्धार्थ आनंद?

हाल ही में खबर चल रही थी कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, अक्षय कुमार के साथ एक हॉरर फिल्म बनाने वाले हैं. मगर इस बीच सिद्धार्थ आनंद ने अपने X हैंडल पर एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने केवल एक शब्द लिखा-'False'. लोग अनुमान लगा रहे हैं कि उन्होंने ये पोस्ट अक्षय के साथ फिल्म करने की खबरों को गलत बताते हुए किया है.

# पीरियड फिल्म 'वादिवासल' से बाहर हुए सूर्या

123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या ने ऐम्बिशियस तमिल  प्रोजेक्ट 'वादिवासल' से खुद को अलग कर लिया है. इसे नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर वेत्रिमारन डायरेक्ट करने वाले थे. हालांकि तीन सालों से इस पर काम करने के बावजूद वो स्क्रिप्ट फाइनल नहीं कर पाए. इसलिए अब सूर्या ने खुद ही ये फिल्म छोड़ दी है.

Advertisement
# "मैंने जवान और पठान नहीं देखी हैं"

एक हालिया इवेंट में आमिर खान ने शाहरुख और सलमान पर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें शाहरुख की DDLJ और 'कुछ कुछ होता है' बहुत पसंद हैं. वहीं सलमान की 'दबंग' और 'बजरंगी भाईजान' उनकी फेवरेट हैं. आमिर ने कहा कि उन्होंने 'पठान' और 'जवान' नहीं देखी हैं.  

वीडियो: आमिर खान ने 'बायकॉट' करने वालों और 'गो टू पाकिस्तान' कहने वालों को तगड़ा सुनाया है

Advertisement