The Lallantop

रणबीर कपूर पर इंडस्ट्री ने लगाया 50000000000 रुपए का दांव!

हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे दौर को लीड कर रहे हैं रणबीर कपूर. भारतीय सिनेमा में किसी भी दूसरे एक्टर पर इतना बड़ा दांव पहले कभी नहीं लगाया गया.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर फिलहाल 'रामायण: पार्ट 2' की शूटिंग कर रहे हैं.

Ranbir Kapoor का फिल्म लाइन-अप इस वक्त Shah Rukh Khan और Prabhas जैसे सुपरस्टार्स को भी तारे दिखा सकता है. उनके खाते में Ramayana, Brahmastra और Animal Park जैसी कई बिग बजट मूवीज़ शामिल हैं. खास बात ये है कि इनकी टोटल लागत 5000 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है. भारतीय सिनेमा में किसी भी दूसरे एक्टर पर इतना बड़ा दांव पहले कभी नहीं लगाया गया. ऐसे में एक नज़र डालते हैं उनकी आने वाली कुछ फिल्मों पर. इनमें से कुछ ऑफिशियली अनाउंस कर दी गई हैं. वहीं कुछ पर चर्चा जारी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# रामायण
'रामायण' न केवल रणबीर के करियर बल्कि भारतीय सिनेमा इतिहास का सबसे महंगा फिल्म प्रोजेक्ट है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी को दो पार्ट में बनाया जा रहा. इसका टोटल बजट 4000 करोड़ रुपये है. इसमें से पहला पार्ट 2026 की दीपावली और दूसरा पार्ट 2027 की दीपावली पर रिलीज़ होगा. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इसे ग्लोबल फिल्म की तरह प्रमोट कर रहे. ऐसे में रणबीर समेत फिल्म से जुड़ी पूरी टीम पर खुद को साबित करने का प्रेशर बना हुआ है. ये फिल्म श्योर शॉट ब्लॉकबस्टर बताई जा रही है.

# लव एंड वॉर
रणबीर कपूर स्टारर 'लव एंड वॉर' डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है. अपनी हर फिल्म की तरह वो इसे भी परफेक्ट बनाने में लगे हुए हैं. इस चक्कर में फिल्म का बजट काफी बढ़ गया. टाइम भी उम्मीद से ज़्य़ादा लग रहा है. पहले इसे 250 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा था. मगर फिर अलग-अलग कारणों से मूवी इतनी खिंची कि इसका बजट 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म की मार्केटिंग के लिए भी 30 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं. इस तरह इसका ओवरऑल बजट 380 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रणबीर के अलावा इसमें आलिया भट्ट और विकी कौशल ने भी काम किया है. फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# एनिमल पार्क
2023 में रिलीज़ हुई 'एनिमल' ने रणबीर कपूर के करियर को बदलकर रख दिया. संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी ये मूवी दोनों के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसलिए इसके सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर काफी बड़ा दांव लगा हुआ है. फिल्म की शूटिंग 2027 के सेकेंड हाफ़ में शुरू होगी. तब तक 'रामायण: पार्ट 1' और 'लव एंड वॉर' रिलीज़ हो चुकी होंगी. इस कारण अनुमान लगाया जा रहा कि वांगा इसे पहले पार्ट से डबल यानी लगभग 200 करोड़ रुपये तक के बजट पर बनाएंगे. फिल्म में रणबीर डबल रोल प्ले करेंगे. वहीं तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर, शक्ति कपूर और रश्मिका मंदन्ना भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे.

# ब्रह्मास्त्र 2
रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' को 400 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया था. मगर बॉक्स ऑफिस पर ये एवरेज ही रही. इस वजह से फिल्म के सीक्वल को लेकर डाउट बना हुआ था. हालांकि पिछले दिनों सिनेमा कॉन के दौरान नमित मल्होत्रा ने बताया कि वो 'रामायण' के बाद 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू करेंगे. वो पहले पार्ट के को-प्रोड्यूसर थे. वहीं उनकी कंपनी DNEG ने फिल्म के VFX का जिम्मा संभाला था. संभावना जताई जा रही है कि इसका बजट भी लगभग 400 करोड़ के आसपास होगा. कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि रणबीर 'रामायण: पार्ट 1' और 'लव एंड वॉर' के बाद इस मूवी पर काम शुरू कर सकते हैं. फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नज़र आ सकते हैं. वहीं अयान मुखर्जी इसे डायरेक्ट करेंगे.

# धूम 4
रणबीर कपूर 'धूम 4' करेंगे, ये चर्चा लंबे समय से है. पिछले दिनों पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि वो 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'धूम 4' में से किसी एक पर जल्द काम शुरू कर सकते हैं. लेकिन अब तक उन्होंने ये फिल्म साइन नहीं की है. हालांकि कहा जा रहा है कि यदि YRF ने ये मूवी बनाई तो इसका बजट लगभग 350 करोड़ रुपये के आसपास होगा.

Advertisement

# रणबीर कपूर X अजय देवगन प्रोजेक्ट
'प्यार का पंचनामा' फ़ेम लव रंजन 2018 के आसपास अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ एक मूवी बनाने वाले थे. इसमें दो ऐसे कजिन्स की कहानी थी, जिनका रिश्ता उनके पैरेंट्स के टकराव के कारण खराब हो गया. तब डेट्स की दिक्कत के कारण फिल्म बन नहीं पाई. हालांकि पिछले दिनों खबर आई है कि लव आठ साल बाद इस मूवी पर काम शुरू करने वाले हैं. अनुमान है कि इस फैमिली ड्रामा फिल्म का बजट 200 करोड़ तक हो सकता है. लेकिन अभी इसे लेकर किसी तरह का कंफर्मेशन नहीं है.

देखा जाए तो 'रामायण' के दोनों पार्ट्स को मिलाकर रणबीर के लाइनअप में इस वक्त सात फिल्में हैं. इनका टोटल बजट लगभग 5530 करोड़ रुपये है. हालांकि समय के साथ इस आंकड़े में उछाल देखने को मिल सकता है. वैसे एक बार को यदि 'धूम 4' और लव रंजन वाली अन-अनाउंस्ड फिल्मों को हटा भी दें, तब भी उनके ऊपर इंडस्ट्री के 4980 करोड़ रुपए लगे हुए हैं. रणबीर की तुलना में रणवीर सिंह और विकी कौशल जैसे एक्टर्स का फिल्म लाइन-अप बेहद कमज़ोर नज़र आ रहा है. रणवीर के पास फिलहाल एक ज़ॉम्बी थ्रिलर 'प्रलय' है. उसका बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा. दूसरी तरफ़, विकी के पास 'लव एंड वॉर' और 'महावतार' जैसी दो बड़ी फिल्में हैं. इनमें से 'लव एंड वॉर' को 380 करोड़ में बनाया जा रहा. वहीं 'महावतार' का बजट भी 200 से 300 करोड़ रुपए के बीच हो सकता है.

वीडियो: 'एनिमल पार्क' की शूटिंग कबसे शुरू होगी? संदीप रेड्डी वांगा ने बताया

Advertisement