3. पेगसस
अंग्रेजी फिल्म क्लैश ऑफ द टाइटन्स में दिखने वाला सफेद घोड़ा जो उड़ता है, उसका नाम है पेगसस. ग्रीक मिथ में इसका जिक्र है. ये बेटा था पोसईडन का. जिअस ने पेगसस से कहा कि जा कर ओलिम्पस के पहाड़ से बिजली की चमक और तूफान की गरज छीन लाये. जीअस की बात मान कर पेगसस उड़ते हुए गया और कर दिया काम. बेलेरोफोन नाम के हीरो ने पेगसस पर चढ़कर किमेरा नाम के दैत्य को हराया. पेगसस को बुद्धि, सक्सेस और इंस्पिरेशन का सिंबल माना जाता है.
4. ड्रैगन
ड्रैगन यूरोप और चीन की परम्पाराओं से आये माने जाते हैं. अब यूरोप ने चीन की कॉपी की या चीन ने यूरोप की, इसके बारे में कहना मुश्किल है. अंग्रेजी का शब्द ड्रैगन, ग्रीक शब्द drakon से आया जिसका मतलब है एक बड़ा सांप. ड्रैगन को पहले सांप की तरह ही इमैजिन किया गया. पर कुछ 500 साल पहले इसको पांव दे दिए गए. चीनी संस्कृति में ड्रैगन्स बहुत महत्वपूर्ण हैं. ये शक्ति और गुड लक का सिंबल हैं. माना जाता है कि बारिश, बाढ़, और बवंडर ड्रैगन्स की मर्जी से आते जाते हैं. इसी तरह पुराणों में जिक्र है वृत्र राक्षस का जो एक बहुत भारी ड्रैगन-नुमा सांप था. उसको मारा था इंद्र ने.
5. फीनिक्स
ये है ग्रीक मिथ का एक पक्षी. कहा जाता है कि चमकीले पंखों वाला फीनिक्स एक दिन आसमान में उड़ रहा था. सूरज ने देखा कि एक बहुत सुंदर पक्षी, जो खुद सूरज की तरह दिखता है, हवा में गोते लगा रहा है. सूरज ने उसे पास बुलाया, और उसे अमर होने का वरदान दिया. सैकड़ों साल बीत गए. फीनिक्स बूढ़ा हो गया पर मरा नहीं. दोबारा सूरज के पास गया और बोला कि वो मरना चाहता है क्योंकि बुढ़ापे में जीने से बेहतर तो मरना ही है. तब सूरज ने उससे कहा, जब जब तुम कमजोर पड़ोगे, खुद में ही भस्म हो जाओगे. और अपनी ही राख से फिर से पैदा हो जाओगे. फीनिक्स बार बार उठ खड़े हो सकने की शक्ति, समय, और सूरज का प्रतीक है.
6. फॉन
फॉन सर से कमर तक पुरुष होते थे, और कमर के नीचे बकरा. साथ में होती थीं बकरों वाली सींगें. ग्रीक और रोमन मिथ के हिसाब से अकेले सफ र करने वाले लोगों में डर जगाते, और ज रुरत पड़ने पर उनकी मदद करते थे. प्रसिद्ध फ्रेंच कवि मलार्मे की कविता 'द आफ्टरनून ऑफ अ फॉन' में जिक्र है एक फॉन का जो दोपहर की नींद में आये सपने में खुद को पानी की अप्सराओं के साथ प्रेम करते हुए पाता है.
7. गरुड़
गरुड़ है भगवान विष्णु का वाहन और सांपों के दुश्मन. कश्यप की दो पत्नियां थीं- कदरू और विनता . जब बच्चा पैदा करने का समय आया, कदरू के एक हजार सांप मांगे और विनता ने दो बेटे. विनता को चुल्ल मची और एक अंडा फोड़ दिया. बच्चा प्रीमैच्योर पैदा हुआ, और शाप दिया अम्मा को कि वो सौतन की दासी बनकर रहेगी. दूसरा बच्चा हुआ मैच्योर. वो थे गरुड़. गरुड़ ने कदरू और उसके सांप बच्चों से जब अपनी अम्मा को छुड़ाना चाहा, तो सांपों ने कहा पहले अमृत ले कर आओ. गरुड़ गए और देवताओं से अमृत छीन कर अपने मुंह में भर लिया. वापसी में उन्हें भगवान विष्णु मिले. दोनों के बीच डील हुई कि गरुड़ विष्णु का वाहन बनेंगे और विष्णु जी उन्हें अमर कर देंगे. साथ ही इंद्र के साथ डील हुई, कि गरुड़ सांपों को अमृत नहीं पीने देंगे, और बदले में इंद्र सांपों को गरुड़ का भोजन बना देंगे. इस तरह गरुड़ बने विष्णु के वाहन और सांपों के दुश्मन. गरुड़ थाईलैंड और इंडोनीशिया के नेशनल एंब्लेम पे हैं. गरुड़ कमांडो फोर्स भारतीय वायुसेना की एक स्पेशल फोर्स भी है.
8. मरमेड
मरमेड मतलब औरत के शरीर वाली मछली. या मछली की पूंछ वाली औरत. मरमेड से जुड़ी पहली कहानी रिकॉर्ड हुई असीरिया में. एतार्गेतिस नाम की एक देवी ने बाय मिस्टेक अपने प्रेमी की जान ले ली, और शर्मसार हो कर मरमेड का रूप ले लिया. हालांकि मरमेड के असल में पाए जाने का कोई सबूत नहीं है. पर क्रिस्टोफर कोलंबस ने अपने किस्सों में जिक्र किया है कि उन्होंने मरमेड देखी थी. हैंस क्रिस्चियन एंडरसन की फेयरी टेल 'द लिटिल मरमेड' के बाद मरमेड पूरी दुनिया में पॉपुलर हो गयीं. मरमेड के चित्रण में उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा अक्सर एक सुंदर और जवान लड़की का दखाया जाता है. वाल्ट डिज्नी की बनायीं हुई एनिमेटेड अलादीन में अलादीन की माशूका प्रिंसेस जैस्मिन अल-हमीद भी एक मरमेड थी.
9. स्फिंक्स
स्फिंक्स इंसान और शेर का कॉम्बिनेशन है. हिन्दू धर्म के नरसिंह भगवान की तरह. फर्क इतना है स्फिंक्स का सर इंसान का और धड़ शेर का होता है, जबकि भगवान नरसिंह का चेहरा शेर और शरीर इंसान का था. स्फिंक्स भी दो तरह के थे. ग्रीस की स्फिंक्स महिला थी जबकि इजिप्ट का स्फिंक्स पुरुष था. महिला स्फिंक्स चंट हुआ करती थी और बड़े-बड़ों के कान काट सकती थी. पुरुष स्फिंक्स क्यूट था. पर दोनों थे खूब शक्तिशाली और मंदिरों की चौकीदारी करते थे. इजिप्शियन स्फिंक्स मंदिरों के गेट पे अक्सर एक पहेली पूछा करता था. अगर आने वाला पहेली का जवाब न दे पाए तो वो घुस नहीं सकता था. अपनी चालाकी और बहादुरी के लिए स्फिंक्स मशहूर था.
10. सेन्टॉर
ग्रीस के मिथकों से आता है सेन्टॉर. किस्सा ये है कि इक्सियन नाम का एक राजा था. उसको जिअस की पत्नी हेरा से प्यार हो गया. उसने हेरा को सिड्यूस करने का प्लान बनाया. पर जिअस को इस प्लान का पता लग गया. उसने बादलों से एक नकली हेरा बनायी. इक्सियन नकली हेरा से इश्क लड़ा आया. इससे बच्चा हुआ ऐसा जो छाती और उससे ऊपर तो पुरुष था, पर छाती के नीचे घोड़ा. इसी के साथ सेन्टॉर वंश शुरू हो गया. इनके बारे में कहा जाता है कि ये नशे में धुत रहते थे और स्वभाव से बड़े अत्याचारी थे. पर एक अच्छा सेन्टॉर भी था. कायरॉन. कायरॉन बहुत बड़ा ज्ञानी था और एकीलीस और हर्कुलीस जैसे हीरो लोगों का टीचर था.