चुनावी प्रचार शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता राहुल चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दौरे पर गए थे. वहां उन्होंने रायपुर के नजदीक काठिया गांव में धान के खेत में लोगों को काम करते देखा. राहुल वहां एक घंटे तक रुके. किसानों से एमएसपी और उनकी सरकार द्वारा की गई लोन माफी के बारे में बात की. लल्लनटॉप की टीम अपनी चुनावी यात्रा के दौरान इस गांव में पहुंची. वहां के लोगों से जानने की कोशिश कि किसान उस राहुल गांधी के आने को वो किस नजरिए से देखते हैं. उनकी उम्मीदें क्या हैं? सरकार से उनका क्या कहना है? हमारी साथी सोनल ने उनसे बात की. किसानों ने बताया कि वे सरकार से क्या उम्मीद करते हैं. पूरी बातचीत के लिए देखें वीडियो.
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में किसानों से मिले तो क्या बात हुई? लोगों ने एक दिन बाद पूरा सच बता दिया
छत्तीसगढ़ के किसान सरकार से क्या उम्मीद करते हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















