100 साल से ज्यादा टिकने वाले घर के दर्शन कीजिए !
लेकिन ध्यान रहे! इसे बनाने में सीमेंट, गिट्टी और छड़ का इस्तेमाल नहीं किया गया है.
Advertisement
लोगों का हमेशा एक सपना होता है कि उनका एक सपनों का घर हो. घर बनाने के लिए लोग अपने जीवन भर की कमाई लगा देते हैं. लेकिन हमारे सपनों के घर को ईंट और कंक्रीट के जाल से तैयार किया जाता है. जिसमें इस बात की गुंजाइश होती है कि वो पर्यावरण के अनुकूल ना हो. अमूमन घर पर्यावरण के अनुकूल नहीं ही होते हैं. आज हमारी चुनावी टीम चुनाव से समय निकाल कर आपको ऐसे घर के दर्शन करवा रही है जो पूरी तरह से प्राकृतिक चीजें जैसे पत्थर और चूना से बना है. घर के मालिक खुद इंजीनियर हैं उन्होंने अपने सपनों के घर को बनाने के लिए किसी भी तरह के सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया है. आप इस घर को देखिए और अपने सपनों के घर से कम्पेयर कीजिए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















