दी लल्लनटॉप की स्पेशल सीरीज़ नेता जी घेरे में. इस सीरीज़ में हम नेताओं से कई मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं. आज के एपिसोड में सौरभ द्विवेदी बात कर रहे हैं यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से. वह 1991 से पांच बार कानपुर कैंट से और दो बार महाराजपुर से विधायक रहे हैं. सतीश महाना कानपुर में RSS के स्वयंसेवक रह चुके हैं. 1991 के चुनाव में उन्होंने पहली बार कानपुर छावनी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इस इंटरव्यू में सौरभ द्विवेदी ने सतीश महाना के राजनीतिक करियर से लेकर तमाम विवादों पर खुलकर बात की है. साथ ही यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी किस रणनीति पर चुनाव में उतरने जा रही है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई. बता दें इन्हें कानपुर में लोग BJP का बरगद कहते हैं. पर ऐसा क्यों जानने के लिए देखिए वीडियो.
नेता जी घेरे में: 2019 के चुनाव में अमित शाह ने सतीश महाना से कागज़ पर क्या लिखवा लिया था?
यूपी कैबिनेट मंत्री ने लखीमपुर खीरी हिंसा और गोरखपुर कारोबारी हत्या पर भी अपनी बात रखी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)














.webp?width=120)
.webp?width=120)

.webp?width=120)
