The Lallantop
Logo

सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे अजय सिंह राहुल ने शिवराज सिंह चौहान पर लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस के कद्दावार नेता अजय सिंह राहुल का लल्लनटॉप इंटरव्यू.

Advertisement
मध्य प्रदेश का सीधी जिला. कहा जाता है कि नाम भले ही सीधी है, यहां की राजनीति बहुत ही टेढ़ी है. कांग्रेस ने यहां से अजय सिंह राहुल को टिकट दिया है. अजय सिंह राहुल यहां की चुरहट विधानसभा से 6 बार विधायक रह चुके हैं. हालांकि 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उनका एक परिचय ये भी है कि वे कांग्रेस के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री रहे अर्जुन सिंह के बेटे हैं. अजय हमारे साथ हैं. हमने उनसे कई सारे मुद्दों पर बात की. उनकी राजनीतिक यात्रा के बारे में, चुनावी वादों और मुद्दों के बारे में, पिता अर्जुन सिंह और बेटे अरुणोदय के बारे में भी. देखिए अजय सिंह राहुल का लल्लनटॉप इंटरव्यू.

Advertisement
Advertisement
Advertisement