The Lallantop
Logo

बिहार चुनाव: कहलगांव सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश हारे

कांग्रेस के इस गढ़ में भी खिल गया कमल.

Advertisement

कहलगांव विधानसभा सीट. भागलपुर जिले के तहत आती है. बीजेपी के पवन कुमार यादव ने यहां से शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश को 42,893 वोटों से हराया. शुभानंद मुकेश कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के बेटे हैं. सदानंद यहां से लगातार जीतते आ रहे थे. लेकिन इस बार उन्होंने अपने बेटे को मैदान में उतारा था. पवन यादव को 1,15,538 वोट मिले. वहीं शुभानंद मुकेश को 72,645 वोट ही मिल सके. वोट प्रतिशत की बात करें तो पवन ने 56.23 फीसदी वोट झटके, तो शुभानंद मुकेश के खाते में 35.36 प्रतिशत वोट आए. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement