केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार, 22 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला की आलोचना की. शाह ने दावा किया कि गांधी और अब्दुल्ला परिवार ने आरक्षण खत्म करने के लिए हाथ मिलाया है. शाह ने राहुल गांधी के नारे 'नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान' पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, "8 अक्टूबर को मतगणना के बाद आपकी तथाकथित 'मोहब्बत की दुकान' बंद हो जाएगी."
अमित शाह का नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना, कहा- 'आरक्षण खत्म करने के लिए...'
Jammu-Kashmir Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला की आलोचना की.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















