The Lallantop

AAP गंभीर को 2 वोटर कार्ड पर घेर रही थी, केजरीवाल की पत्नी के 3 राज्यों से 3 निकल आए

ये ऐसा अपराध है, जिसपर जेल तक हो सकती है.

Advertisement
post-main-image
आम आदमी पार्टी नेकहा कि बीजेपी नेता गौतम गंभीर के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं. अब बीजेपी दिल्ली के प्रवक्ता हरीश खुराना ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास तीन वोटर आईडी कार्ड हैं.
क्रिकेटर से बीजेपी नेता बने गौतम गंभीर पर आम आदमी पार्टी की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं. गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रत्याशी हैं. उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहीं आतिशी मर्लेना ने तीस हजारी कोर्ट में शिकायत की है कि गौतम गंभीर के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं, लिहाजा उनकी उम्मीदवारी रद करनी चाहिए. लेकिन आम आदमी पार्टी का ये दांव अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है. और इसकी वजह हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल. बीजेपी दिल्ली के नेता हरीश खुराना ने एक ट्वीट कर आरोप लगाया है कि खुद मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास तीन वोटर आई कार्ड हैं. पहले उनका ट्वीट देखिए. चौकीदार हरीश खुराना के नाम से ट्वीटर पर ऐक्टिव बीजेपी दिल्ली के प्रवक्ता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने आरोप लगाया है कि सुनीता केजरीवाल के पास तीन वोटर आई कार्ड हैं. पहला आई कार्ड दिल्ली का है, दूसरा गाजियाबाद का है और तीसरा कोलकाता उत्तर का है. हरीश खुराना ने ट्विटर पर लिखा है कि किसी दूसरे पर ऊंगली उठाने से पहले खुद को सही कर लेना चाहिए. खुद चुनाव आयोग की वेबसाइट इस बात की पुष्टि करती है कि सुनीता केजरीवाल के पास तीन वोटर आईकार्ड हैं. चुनाव आयोग की ही वेबसाइट ये भी बताती है कि बीजेपी नेता गौतम गंभीर के पास दो वोटर आई कार्ड हैं. अब जो शिकायत आतिशी ने गौतम गंभीर के खिलाफ की है, ठीक वही शिकायत सुनीता केजरीवाल के खिलाफ भी बनती है. आतिशी ने जो ट्वीट गौतम गंभीर के लिए किया था, वही ट्वीट सुनीता केजरीवाल पर भी लागू होता है. देखिए आतिशी ने ट्विटर पर क्या लिखा था- यानी कि एक से अधिक वोटर आईडी कार्ड रखना एक ऐसा अपराध है, जिसमें एक साल तक की जेल हो सकती है. कुल मिलाकर मसला ये है कि गौतम गंभीर हों या फिर सुनीता केजरीवाल, गलती दोनों की है. दोनों को ही एक वोटर आई कार्ड रखकर और दूसरे आई कार्ड सरेंडर कर देने चाहिए थे. उन्हें चुनाव आयोग से अपना नाम कटवा लेना चाहिए था. लेकिन दोनों में से किसी ने ऐसा नहीं किया. और अब दोनों के वोटर आई कार्ड के मसले पर फैसला चुनाव आयोग को लेना है. भले ही केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ये कहकर बचने की कोशिश करे कि सुनीता चुनाव नहीं लड़ रही हैं, लेकिन एक बात तय है कि एक से अधिक वोटर आई कार्ड रखना अपराध है और खुद आतिशी ने अपने ट्वीट में इसकी पुष्टि की है.
'मुंगेर में कोर्ट की जरूरत नहीं, अनंत सिंह ही कोर्ट हैं'

Advertisement
Advertisement